(Affiliate Marketing Kya Hai) आज के वक्त में लोगों को आसानी से नौकरी नहीं मिलती हैं जिसकी वजह से वह पैसे नहीं कमा पाते हैं। ऐंसे में वह ऑनलाइन एअर्निंग के बारे में सोचते हैं। जिसमे एफिलिएट मार्केटिंग बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। आज के वक्त में ऑनलाइन खरीदी का बोल बाला है और लोग आज के वक्त में अपना ज्यादा से ज्यादा समय ऑनलाइन ही बिताते हैं। जिसके कारण आज online shopping साइट्स बहुत ही बढ़ चुकी हैं। और वह ज्यादा से ज्यादा सामान बेंचना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने एफिलिएट मार्केटिंग के नाम से एक प्रोग्राम डेवलप किया। यह प्रोग्राम सिर्फ शॉपिंग साइट ही नहीं बल्कि सर्विस देने वाली साइट्स पर भी उपलब्ध है। जैसे Amazon Affiliate ( जो की शॉपिंग साइट है ) , जैसे Dream 11 में refer and earn ( जो की एअर्निंग साइट और ऐप है ) , जैसे Bigrock Affiliate Program ( जो की डोमेन और होस्टिंग की सर्विस देती है ) आदि। इस प्रोग्राम से आप अनलिमिटेड एअर्निंग कर सकते हैं।
Affiliate Marketing क्या है
एफिलिएट मार्केटिंग एक ऐंसा प्रोग्राम होता है जो की किसी कंपनी द्वारा चलाया जाता है और यदि हम उस एफिलिएट प्रोग्राम को ज्वाइन करते हैं और कंपनी के लिए कस्टमर लाते हैं तो वह कंपनी हमें उस खरीदे गए प्रोडक्ट पर कमीशन देती है। जैसे की आप amazon affiliate program ज्वाइन करते हैं और एक टीवी की लिंक को लोगों को शेयर करते हैं और उस एफिलिएट लिंक से कोई वह टीवी खरीदता है या उस लिंक से कोई और प्रोडक्ट खरीदता है तो amazon हमें उसका कमीशन देगा। यह कमीशन प्रोडक्ट के मार्जन से तय होता है। जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर 2 – 4 % हो सकता है। जबकि कपड़ो पर यह कमिशन 10 – 15 % तक हो सकता है। यदि आप एफिलिएट मार्केटिंग करना चाहते है तो आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
Affiliate Marketing का प्रकार चुने
एफिलिएट मार्केटिंग करने के लिए आपको सबसे पहले एफिलिएट मार्केटिंग का प्रकार चुनना होगा मतलब की आपको किस चीज की एफिलिएट मार्केटिंग करनी है। आप शॉपिंग साइट्स की एफिलिएट मार्केटिंग कर सकते हैं, आप एअर्निंग साइट की एफिलिएट मार्केटिंग कर सकते हैं, आप किसी भी सर्विस देने वाली साइट की एफिलिएट मार्केटिंग कर सकते हैं। आप इन प्रोग्राम्स को देखकर एफिलिएट मार्केटिंग किन किन चीज़ों की हो सकती है, इस बात का अंदाजा ले सकते हैं।
आप कोई भी एफिलिएट मार्केटिंग कर सकते हैं।
Affiliate Marketing का अकाउंट बनायें
एफिलिएट मार्केटिंग का प्रकार चुनने के बाद आपको एफिलिएट मार्केटिंग का आकउंट बनान होगा। अकाउंट बनाने के लिए आपको कंपनी को कुछ जानकारी देनी होगी। आप यह जानकारी बिलकुल सही सही दें। अगर आप जानकारी देने में गलती कर देंगे तो आपको पेमेंट मिलने में मुश्किल हो सकती है। कंपनी आपसे यह जानकारी मांग सकती है जैसे कि
- आपका नाम
- कॉन्टेक्ट डीटेल ( ईमेल और मोबाइल नंबर )
- एड्रेस
- पेमेंट डिटेल्स
- और भी कुछ
यह कुछ फेमस एफिलिएट प्रोग्राम्स है जिन्हें आप ज्वाइन कर सकते है
Product चुने और Affiliate लिंक बनायें
एफिलिएट अकाउंट बनाने के बाद आपको प्रोडक्ट या सर्विस चुननी होगी जिसकी कि आपको एफिलिएट मार्केटिंग करनी है। जैसे की आप प्रोडक्ट के रूप में टीवी, फ्रिज, होस्टिंग, डोमेन, कपडे, शूज़, और अन्य चीज़ें। एक प्रोडक्ट चुन लेने के बाद आपको एफिलिएट लिंक बनानी होगी। आप अपने एफिलिएट अकाउंट से एफिलिएट लिंक को जेनेरेट कर सकते हैं।
Affiliate Marketing के लिए प्लेटफॉर्म चुने
अब आपको एफिलिएट मार्केटिंग करने के लिए एक प्लेटफार्म चुनना होगा। आप एफिलिएट मार्केटिंग करने के लिए एक वेबसाइट बना सकते हैं। आप एफिलिएट मार्केटिंग करने के लिए यूट्यूब चैनल बना सकते हैं। आप इसके अलावा सोशल मीडिया में फेसबुक पेज, ट्विटर अकाउंट, व्हाट्सप्प, ईमेल का उपयोग एफिलिएट मार्केटिंग के प्लेटफॉर्म के रूप में कर सकते हैं।
Affiliate Link को प्रमोट करें
सबसे आखिर में आपको अपने द्वारा बनायीं गयी एफिलिएट लिंक को किसी एफिलिएट मार्केटिंग के लिए चुने गए प्लेटफॉर्म पर प्रमोट करना होगा। आप अपनी वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक, ट्विटर, ईमेल आदि के उपयोग से एफिलिएट लिंक को प्रमोट कर सकते हैं।
Affiliate Marketing की टिप्स
एफिलिएट मार्केटिंग करने के लिए मैंने कुछ टिप्स दी हैं। आप इन स्टेप्स को धेयान में रखे। यदि आप इन टिप्स को फॉलो करेंगे तो आप एफिलिएट मार्केटिंग बड़ी ही आसानी से कर पाएंगे। आप चाहें तो फेसबुक पेज, ट्विटर अकाउंट, ईमेल आदि का उपयोग कर सकते हैं लेकिन एफिलिएट मार्केटिंग करने के लिए एक वेबसाइट का उपयोग करना सबसे अच्छा होता है। आपको एफिलिएट लिंक को सभी जगह पर शेयर करना होगा। हो सके तो आप एक प्रोडक्ट टार्गेटेड साइट बना लें जिस पर आप केवल एक ही तरह के प्रोडक्ट की एफिलिएट मार्केटिंग करें। आप प्रोडक्ट प्रोडक्ट के नाम के रेलेटेड डोमेन खरीदें। और उसी पर लिंक को प्रमोट करें। यदि आप फेसबुक पेज का उपयोग करते हैं तो आप उसी प्रकार के प्रोडक्ट की एफिलिएट मार्केटिंग करें जो कि पेज फॉलो करने वाले लोगों को इंटरेस्टिंग लगे। यदि आपका पेज पालतू जानवर जैसे कि डॉग के ऊपर है तो आप डॉग रेलेटेड सामान की एफिलिएट मार्केटिंग करें। इस बात का ध्यान आप अपनी साइट, दूसरे सोशल अकाउंट या यूट्यूब चैनल पर भी रखें।
अगर आपको एफिलिएट मार्केटिंग पसंद आयी है या आपका एफिलिएट मार्केटिंग में इंटरेस्ट है तो आप बिना किसी देरी के एफिलिएट मार्केटिंग करना शुरू कर लें।
अगर आपको एफिलिएट मार्केटिंग पसंद आयी है या आपका एफिलिएट मार्केटिंग में इंटरेस्ट है तो आप बिना किसी देरी के एफिलिएट मार्केटिंग करना शुरू कर लें।