WordPress Vs Blogger in Hindi | कौन अच्छा है ?

(WordPress Vs Blogger in Hindi) यदि आप ब्लॉगिंग करना चाहते हैं तो आप ब्लॉगिंग करने के लिए एक प्लेटफार्म ढूंढ रहे होंगे। आपके सामने दो ऑप्शन आते हैं पहला ब्लॉगर और दूसरा वर्डप्रेस। और सभी लोगों की तरह कंफ्यूज होंगे कि आपको WordPress और Blogger मे से किसे चुनना चाहिए। WordPress Vs Blogger लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या है। तो आज मैं आपका यही कन्फ्यूजन दूर करने जा रहा हूं तो आप इस पोस्ट को पढ़िए और आप इस पोस्ट को पढ़ने के बाद समझ जाएंगे कि आपके लिए क्या सही है। 


WordPress Vs Blogger in Hindi

इसके पहले यह जानना जरूरी है कि यह क्या है। 

WordPress और Blogger क्या है 

वर्डप्रेस और ब्लॉगर इनसे प्लेटफार्म है जहा से आप अपनी एक ब्लॉग वेबसाइट बना सकते है और उन्हें ऑप्टिमाइज़ कर सकते हैं। वर्डप्रेस आज के वक्त में सबसे फेमस है। जबकि ब्लॉगर उतना फेमस नहीं है। पर ब्लॉगर गूगल की कम्पनी है इसलिए यह भी काफी अच्छा प्लेटफार्म है। 

अब आपके सामने एक कम्पेरिजन है जिसे देखकर आप समझ जायेंगे की क्या बढियाँ है। 

1. प्लेटफार्म की कीमत – Cost

WordPress

WordPress प्लेटफार्म यूज़ करने के लिए आपको इसकी कीमत देनी होगी मतलब की यह फ्री नहीं है। इसके कई प्लान है। जिन्हे आप मंथली या फिर एनुअल सब्सक्रिप्शन के साथ ले सकते है।

Blogger 

ब्लॉगर बिकुल फ्री प्लेटफार्म है आपको इसका इस्तेमाल करने के लिए एक रुपया भी देने की जरूरत नहीं है। इसमें कोई भी प्लान नहीं है। 

2. होस्टिंग – Hosting

WordPress 

वर्डप्रेस में आपको Bigrock, Godaddy, BlueHost जैसी कम्पनी से होस्टिंग खरीदनी पड़ेगी। आपको इस होस्टिंग के लिए भी पे करना होगा। 

Blogger 

ब्लॉगर की होस्टिंग गूगल की होस्टिंग होती है जो कि सबसे अच्छी होस्टिंग होती है। आपको इसके यूज़ के लिए पैसे देने की जरूरत नहीं है। आप इस होस्टिंग को सिर्फ ब्लॉगर पर ही इस्तेमाल कर सकते है। 

3. Professional और SEO 

WordPress 

वर्डप्रेस पर आप एक प्रोफेशनल ब्लॉग बना सकते हैं जिसका आप बड़ी आसानी से SEO कर सकते हैं। और ब्लॉगिंग के इस कॉम्पीटीशन में वर्डप्रेस का उपयोग करना सबसे सही होगा। 

Blogger 

ब्लॉगर पर आप एक प्रोफेशनल ब्लॉग नहीं बना सकते हैं और इसका SEO करना भी भी आसान नहीं है। ब्लॉगिंग के इस कॉम्पीटीशन में ब्लॉगर का उपयोग उतना सही नहीं है। 

4. प्लगिन्स – Plugins 

WordPress 

वर्डप्रेस में आपको बहुत ही सारे प्लगिन्स मिल जाते हैं जिसके सहारे से आप अपने काम को बहुत ही आसान बना सकते हैं। और यह प्लगिन्स आपकी साइट की SEO रैंकिंग भी बूस्ट करते हैं। 

Blogger 

ब्लॉगर में किसी भी तरह के प्लगिन्स उपलब्ध नहीं है। इसी कारण से ब्लॉगर पर बने ब्लॉग का SEO करना मुश्किल हो जाता है। 

निष्कर्ष – Conclusion 

अब तो आप समझ भी गए होंगे की आप के लिए क्या बेस्ट है। यहाँ पर जो वर्डप्रेस यूज़ न करने का जो कारण है वह है इसकी कीमत। इसके अलावा कोई भी ऐंसा कारण नहीं है जिसके कारण आप वर्डप्रेस को यूज़ न करे। यदि आपके पास इन्वेस्ट करने के लिए पैसे है तो आप वर्डप्रेस का ही उपयोग करे। वर्डप्रेस ब्लॉगर के मुकाबले बहुत ही जेयादा एडवांस है। और ब्लॉगर इसके सामने कहीं नहीं ठहरता है। लेकिन  यदि आपके पास यदि इन्वेस्टमेंट नहीं है या आप ब्लॉगिंग में बिल्कुल नए है तो आप ब्लॉगर का इस्तेमाल कर। 

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें