“SEO kya hai” यदि आप ब्लॉगिंग करते हैं तो आपने SEO का नाम जरूर सुना होगा और आप यह सोचते होंगे कि यह SEO kya hai? यदि आपके पास कोई ब्लॉग है तो आपको SEO की जाकारी होना बहुत ही अधिक जरूरी है। SEO एक ऐसी तरकीब होती है जिसकी सहायता से हम अपनी साइट को किसी सर्च इंजन में रैंक करते है और अपनी साइट पर ट्रैफिक को लाते हैं। SEO एक बार करने वाला काम नहीं है। इसको हमेशा करना होगा। यदि आपने SEO में जरा सी भी ढील दी तो आपकी साइट की रैंकिंग काम हो जाएगी।
SEO दो तरह से किया जाता है
SEO दो तरह से किया जाता है
- Basic SEO – यह एक तरह से On Page ही किया जाता है और फ्री होता है।
- Advance SEO – यह On Page और Off Page दोनों किया जाता है और इसमें कई SEO टूल्स का उपयोग होता है जो कि फ्री नहीं होते हैं।
SEO kya hai और SEO करने की जारी जानकारी
जैसा कि मैंने आपको बताता की SEO दो तरह से किया जाता है On Page और Off Page तो Basic SEO कोई SEO का प्रकार नहीं होता है। यह आपकी नॉलेज होती है जो कि SEO के बारे में सीमित होती है। लेकिन जब आपकी SEO करने की जानकारी अच्छी हो जाती है और आप जब SEO के सारे दांवपेच सीख जाते हैं तो आपकी SEO की समझ advance हो जाती है जिसको Advance SEO कहते हैं।
सर्च इंजन क्या होता है?
सर्च इंजन वह होता है जो कि हमें इंटरनेट की सारी जानकारी हमें लेकर देता है। आज कई सर्च इंजन अवेलबल हैं जैसे कि
लेकिन गूगल सर्च इंजन दुनिआ में हर जगह इस्तेमाल होता है और यह हमें सबसे बढियाँ सर्च रिजल्ट देता है। SEO में हम मुख्य रूप से अपनी साइट या ब्लॉग को google.com के हिसाब से ही optimize करते हैं। SEO सर्च इंजन पर ही निर्भर करता है।
SEO की जरूरत क्यों है?
ब्लॉगिंग इंटरनेट से पैसे कमाने का एक बहुत ही अधिक फेमस तरीका है। इसमें हमें एक ब्लॉग बनाने की जरूरत होती है और हम इसी ब्लॉग की सहायता से पैसे कमाते है। लेकिन हम इससे तक तक पैसे नहीं कमा सकते है जब तक हमारी साइट पर ट्रैफिक न आने लगे। मतलब की ट्रैफिक ही वह चीज है जिससे हम ब्लॉग से पैसे कमाते हैं। ट्रैफिक की जरूरत सिर्फ ब्लॉग को नहीं होती है कई सर्विस देने वाली साइट जैसे कि Amazon, SiteGround, navbharattimes जैसी साइट्स को भी ट्रैफिक की जरूरत होती है।
तो SEO kya hai, अब यह जो अपने ब्लॉग या साइट पर ट्रैफिक लेन की जो तरकीब है वह है SEO तो SEO का पूरा मतलब होता है Search Engine Optimization यानीं की SEO तो SEO में हम हमारी साइट को किसी सर्च इंजन के हिसाब से किसी कीवर्ड पर इस तरह से optimize करते हैं कि वह कीवर्ड के सर्च होने पर आपका ब्लॉग सर्च में आये। और यदि आपका ब्लॉग सर्च में आएगा तो आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक भी जरूर आएगा।
- 17 Ways To Earn Money Online In India Without Investment
- घर बैठे Online paise Kaise kamaye – 7 आसान तरीके
SEO के लिए पहला कदम
आप को सबसे पहले कोई कीवर्ड को चुनना होगा उदाहरण के लिए हम “SEO kya hai” कीवर्ड को लेकर चलते हैं। यदि आप “SEO kya hai” को google.com में सर्च करते हैं तो आपको कई सारे सर्च रिजल्ट देखने को मिलते है। तो वह रिजल्ट हमारे सामने क्यों आते है क्यूंकि उन्होंने अपनी ब्लॉग पोस्ट या साइट को उस कीवर्ड के हिसाब से ऑप्टिमाइज़ किया हुआ होगा मतलब की “SEO kya hai” को टारगेट करके ब्लॉग पोस्ट लिखी होगी।
आप भी सबसे पहले किसी कीवर्ड को चुनकर ब्लॉग पोस्ट लिखनी होगी या ब्लॉग बनाना होगा। कीवर्ड के सेलेक्ट हो जाने के बाद आपका SEO का काम शुरू होता है।
SEO को हम दो केटेगरी में बाँट सकते है यह ही SEO की असली केटेगरी हैं।
- On Page SEO
- Off Page SEO
तो आपको सबसे पहले OnPage SEO पर ध्यान देना होगा। On Page SEO ही सबसे पहले किया जाता है आउटर SEO में 80% रोल इसका ही होता है।
OnPage SEO कैसे करें
On Page SEO मुख्य रूप से तब किया जाता है जब हम हमारी साइट को बना रहे होते हैं या अपना आर्टिकल लिख रहे होते हैं। पहले आपको अपने साइट का On Page SEO करना पड़ता है और उसके बाद आपको आपके आर्टिकल का On Page SEO करना पड़ता है।
On Page SEO करने के वक्त आपको इन स्टेप्स या इन चीजों का ध्यान रखना होगा।
1. सही Keyword चुनें और कीवर्ड इम्प्लीमेंट करें
आपको सबसे पहले एक कीवर्ड को चुनना होगा जैसे कि मैंने पहले भी उदाहरण लिया है “SEO kya hai” अब कीवर्ड के डिसाइड हो जाने के बाद आपको इस कीवर्ड को सबसे पहले आपने टाइटल में लिखना होगा और आपको अपने टाइटल को long-tail करना होगा मतलब कि आपको अपने टाइटल को थोड़ा बड़ा लिखना होगा जैसा कि मेरा है। आप अपने टाइटल को 65 वर्ड से अधिक न लिखें। अब आपको इस कीवर्ड को अपने आर्टिकल में कई जगह लिखना होगा ताकि गूगल जान सके कि आपका मेन कीवर्ड क्या है।
2. फ्री में keyword रिसर्च कैसे करें
हम कोई भी कीवर्ड को इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। हमें उस कीवर्ड को चुनना होगा जिसका कॉम्पिटिशन काम हो और लोग उस कीवर्ड को सर्च करते हों। यदि हम ऐंसे कीवर्ड को यूज़ करेंगे जिस पर कॉम्पिटिशन बहुत अधिक हो तो आप उस पर रैंक नहीं कर पाएंगे। और यदि आप इनसे कीवर्ड को यूज़ करेंगे जो कोई सर्च नहीं करता है तो हमको कोई भी फायदा नहीं होगा।
आप कीवर्ड रिसर्च करने के लिए Ubersuggest का उपयोग कर सकते हैं। यह बिलकुल फ्री है। लेकिन यदि आप अच्छी तरह से कीवर्ड रीसर्च करना चाहते हैं तो आप Ahrefs Keyword Research Tool का उपयोग कर सकते है। यह एक प्रीमियम टूल है इसलिए यह फ्री नहीं है।
3. अच्छा लम्बा और यूनीक आर्टिकल लिखें
आप अपने कीवर्ड के हिसाब से एक अच्छा लम्बा आर्टिकल लिखना होगा। लेकिन हमेशा लम्बा आर्टिकल काम का नहीं होता है। लेकिन आम तोर पर हमें लम्बा आर्टिकल ही लिखना होता है। आप अपने आर्टिकल को 2,00 से 3,000 शब्द का लिखना होगा क्यूंकि गूगल लम्बे आर्टिकल को आसानी से रैंक करा देता है। आप अपने आर्टिकल को फालतू में जेयादा लम्बा न लिखें। आप बस काम की ही चीज लिखें। आप इस बात का भी धेयान रखें कि आपका आर्टिकल यूनीक हो। आपका आर्टिकल किसी अन्य साइट से कॉपी पेस्ट न किया गया हो। यदि आप आर्टिकल कॉपी करते हैं तो गूगल आपके आर्टिकल को रैंक नहीं करेगा। गूगल कंटेंट की यूनीकनेस और फ्रेशनेस का काफी धेयान रखता हैं।
4. Permalink कीवर्ड के रेलेटेड रखें
Permalink का मतलब होता है आपकी पोस्ट का यूआरएल। आपको आपके पोस्ट की पर्मालिंक को कीवर्ड रेलेटेड रखना होगा। उदाहरण के लिए यदि आपका कीवर्ड “SEO kya hai” तो आपको आपकी पर्मालिंक को कुछ ऐंसा लिखना होगा जैसे कि yourdomainname.com/seo-kya-hai लेकिन यदि आप अपना पर्मालिंक yourdomainname.com/seo-kise-kehte-hai-12345 लिखेंगे तो यह आपके SEO को बहुत ही बुरा इफ़ेक्ट करेगा।
5. Search Description लिखें
जब आपकी साइट गूगल में शो होती है तो अपने टाइटल के साथ सर्च डिस्क्रिप्शन भी शो होती है। यह आपके आर्टिकल का एक इंट्रो होता है जो गूगल को बताता है कि आपका आर्टिकल किसके बारे में है और आपका आर्टिकल किस कीवर्ड को टारगेट कर रहा है। आपको इसे ज्यादा से ज्यादा 25 शब्द का लिखना होगा। आप इसे ज्यादा लम्बा न लिखें। आप इस बात का ध्यान रखें की आपकी डिक्रिप्शन में मुख्य कीवर्ड हो। और आपको यह डिस्क्रिप्शन आर्टिकल की शुरुआत में भी लिखना होगा।
6. Image Optimize करें
SEO फ्रेंडली ब्लॉग पोस्ट लिखने के लिए पोस्ट में इमेजेज इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा यदि आपकी इमेजेज भी गूगल में रैंक हो जाएँ तो इससे भी आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आएगा। लेकिन यदि आप इमेज को ऑप्टिमाइज़ नहीं करेंगे और इमेज को यूज़ करेंगे तो यह आपके SEO को बहुत ही बुरा इफ़ेक्ट करेगा। सबसे पहले आपको आपके ब्लॉग की इमेजेज के लिए एक साइज चुनना होगा जैसे कि 650*400, 690*390, या आपकी पसंद की साइज। आप जेयादा बड़ी साइज को भी यूज़ न करें। इसके अलावा आप अपनी इमेज की क्वालिटी साइज को काम से काम 15KB के आस पास रखें। आप TinyPng टूल का उपयोग करके इमेज के साइज को कम कर सकते हैं। आपको इमेजेज का alt text aur alt tag भी जरूर लिखें क्यूंकि इसी से आपकी इमेजेज गूगल की इमेजेज के सेक्शन में रैंक करेंगी। इसमें आप इमेजेज किस चीज से रेलेटेड है यह लिखना होता है।
Instagram par Follower kaise badhaye
Instagram par Follower kaise badhaye
7. Page का लोड टाइम कम करें
यदि आपके ब्लॉग का लोड टाइम बहुत ही अधिक होगा तो आपका पेज जल्दी लोड नहीं होगा और आने वाला विजिटर वापस चला जायेगा। और इससे आपकी पोस्ट कभी गूगल में रैंक नहीं होगी। आप GtMetrix या Google Page Speed से आपके ब्लॉग का लोड टाइम चेक कर सकते हैं। आप अपनी साइट का लोड टाइम काम करने के लिए लाइट वेट ब्लॉग टेम्पलेट (Download light weight blogger templates) का उपयोग करें। आप अपने ब्लॉग की इमेजेज को अच्छी तरह से ऑप्टिमाइज़ करें। फालतू के कोड और चीजें न जोड़ें। कम विज्ञापन दिखाएँ। इससे आपका लोड टाइम जरूर कम होगा।
8. Internal linking करें
इंटरनल लिंकिंग करके आप अपनी पोस्ट को बहुत ही अधिक SEO फ्रेंडली बना सकते हैं। इससे आपकी पोस्ट गूगल में जल्दी से रैंक होगी। आपको अपने ब्लॉग की अन्य पोस्टों को अपने आर्टिकल में लिंक करना होगा। इससे आपकी उन पोस्टों पर भी ट्रैफिक आएगा जो कि गूगल में रैंक नहीं हो रहीं हैं। इससे आप अपनी अर्निंग को दोगुना कर सकते हैं।
9. Heading, Subheading और Minor heading का उपयोग करें
आप अपनी पोस्ट में Heading, Subheading और Minor heading लिखनी होंगी। आपका जो टाइटल होगा आपको उसे हैडिंग बनाना होगा और यदि हैडिंग के अंदर कोई अन्य हैडिंग आती है तो आपको उसे Subheading बनाना होगा। आप कितनीं भी Subheading लिख सकते हैं लेकिन आप केवल एक ही हैडिंग लिखें। अब यदि subheading के अंदर कोई हैडिंग आती है तो आप उसे minorheading बनायें। आप कितनीं भी माइनर हैडिंग लिख सकते हैं।
SEO friendly Blog Post Kaise likhe
SEO friendly Blog Post Kaise likhe
यहाँ पर On Page SEO पूरा होता है अब बारी आती है Off Page SEO की।
Off-Page SEO
Off-Page SEO में अब आपको अपनी साइट या आर्टिकल से कोई भी छेड़छाड़ नहीं करनीं है। अब जो भी काम होगा वह Off Page होगा इसलिए इसे Off Page SEO कहते हैं। आपको इसमें अपनी पोस्ट या साइट को प्रमोट करना होता है।
Off-Page SEO करने के स्टेप्स यह हैं
1. Social Sharing
आप जब पोस्ट लिखेंगे तो उस पर जल्दी ट्रैफिक नहीं आएगा क्यूंकि गूगल किसी भी पोस्ट को तुरंत ही रैंक नहीं करता हैं। इनसे में social sharing शुरूआती ट्रैफिक लाने और अपनी पोस्ट को प्रमोट करने का सबसे अच्छा तरीका है। आप अपनी साइट का सोशल अकाउंट जरूर बनायें। आप अपनी पोस्ट को यहाँ शेयर करें।
आप शुरुआत में ज्यादा सोशल शेयर्स न करें। आप एक सोशल साइट पर एक ही बार शेयर करें।
2. गेस्ट पोस्ट करें
किसी अन्य साइट पर पोस्ट लिखना गेस्ट पोस्टिंग कहलाती है। जब आप गेस्ट पोस्टिंग करते हैं तो आप उस पोस्ट में अपने ब्लॉग आर्टिकल की लिंक भी डाल देते हैं। इससे आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आता है और आपको इससे एक Dofollow बैकलिंक भी मिल जाती है। Backlink बनाना Off Page SEO का मुख्य काम है।
3. Blog Commenting
इसमें आपको अन्य साइट पर जाकर अपनी पोस्ट के यूआरएल को कमेंट करना होता है। जब आप ब्लॉग पर कमेंट करेंगे तो आपको वहां कमेंट, नाम, ईमेल और वेबसाइट लिखने का ऑप्शन आता है। आपको इस वेबसाइट के सेक्शन में अपनी ब्लॉग पोस्ट का यूआरएल लिखना होगा। आपको इससे भी एक Dofollow बैकलिंक मिलेगी।
4. Search Engine Submission
यह भी Off Page SEO का मुख्य काम है इसमें आपको अपने पोस्ट वेबसाइट को सर्च इंजन में सबमिट करना होता है जैसे कि गूगल, Bing, Yahoo आदि। आपको सर्च इंजन सबमिशन के लिए किसी सर्च इंजन के वेबमास्टर टूल का उपयोग करना होगा। जैसे कि आप गूगल में अपने पोस्ट को सबमिट करने के लिए Google Search Console का उपयोग कर सकते हैं।
5. Question and Answer
Quora एक Question and Answer साइट है जहा पर आप Questions पूँछ सकते हैं और लोगों द्वारा पूंछे गए सवालों का जवाब दे सकते हैं। आप यहाँ सवालों का जवाब अपनी ब्लॉग पोस्ट द्वारा दे सकते हैं।
निष्कर्ष
अब आप SEO को छी तरह से समझ गए होंगे और आपके SEO से जुड़े सारे डाउट भी क्लियर हो गए होंगे। अब आप इन SEO टिप्स का उपयोग करके अपनी पोस्ट को गूगल में आसानी से रैंक करा सकते हैं। आपका मेन फोकस On Page SEO की ओर होना चाहिए और दूसरा फोकस Off Page SEO की ओर होना चाहिए।
यदि आपको कोई सवाल है तो आप कमेंट कर सकते हैं।

Nice
पसंद करेंपसंद करें
Hi, Very Good Article Thank You For sharing. Keep Up The Good Work https://satta-king.website/
पसंद करेंपसंद करें
thanks
पसंद करेंपसंद करें
Thanks
पसंद करेंपसंद करें