English Bolna Sikhe – कुछ ही समय में इंग्लिश सीखें

हम जाना चाहते हैं कि English Bolna Sikhe क्यूंकि आज इंग्लिश एक इंटरनेशनल लैंग्वेज बन चुकी है। 


आज हम जहाँ भी जाते हैं चाहे वह ऑनलाइन हो या ऑफ़लाइन हर जगह पर इंग्लिश बोली जाती है। हमें ज्यादातर साइट इंग्लिश लैंग्वेज में ही मिलती हैं। ऐंसे में परेशानी तब आती है जब हमें भी इंग्लिश में बात करनी पड़े। हम ऐंसे में इंग्लिश न जानने के कारण बोल नहीं पाते हैं और हम यह पता करने लगते हैं कि कैसे English Bolna Sikhe तो आज मैं आपको साथ इंग्लिश सीखने की जानकारी शेयर करूंगा। आप इस पोस्ट को पढ़ने से तो इंग्लिश नहीं सीखेंगे क्यूँकि सब कुछ आपकी मेहनत और लगन पर निर्भर करता है लेकिन आपको इस पोस्ट से सही रास्ते का पता चल जायेगा और आप जल्दी से इंग्लिश सीख पाएंगे। 



English Bolna Sikhe


English Bolna Sikhe

आपके मन में यह बात जरूर आयी होगी कि इंग्लिश सीखना इतना जरूरी क्यों हो गया है और इंग्लिश सीखने के क्या फायदे हैं। तो पहले मैं आपके इन सवालो का जवाब दूंगा। 


PUBG Mobile PC पर कैसे खेले 


इंग्लिश सीखना क्यों जरूरी है?

जैसा कि मैंने आपको पहले ही बताया है हम जहां भी जाएं कुछ भी करें हमें इंग्लिश की जरूरत आ ही जाती है और यदि हमसे इंग्लिश नहीं आती है तो हमें कभी कभी शर्मिंदा भी होना पड़ता है। मैं यहां पर यह बात नहीं कर रहा हूं कि हम हमारे मातृभाषा का महत्व काम है। हमारी मातृभाषा का महत्व बहुत ही अधिक है लेकिन हमें दूसरे लोगों से कम्युनिकेशन या दूसरे देशों से बातचीत करने के लिए इंग्लिश भाषा का उपयोग करना पड़ता है। तो यह कुछ कारण है जिनकी वजह से इंग्लिश सीखना जरूरी हो जाता है
  1. आजकल सभी कंप्यूटर डिवाइस मोबाइल डिवाइस या अन्य डिवाइस इंग्लिश भाषा पर ही काम करते हैं और इन्हें चलाने के लिए हमें इंग्लिश आना जरूरी है आजकल के कई डिवाइस हिंदी भाषा को भी सपोर्ट करते हैं लेकिन हमें मुख्य रूप से डिवाइस इंग्लिश भाषा में देखने को मिलते हैं। 
  2. आज के वक्त में इंग्लिश दुनिया की सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है और यह दुनिया की सबसे लोकप्रिय भाषा भी है। जिसके कारण आज इंग्लिश इंटरनेशनल लैंग्वेज बन चुकी है। दुनिया में किसी से भी बातचीत करने के लिए इंग्लिश का आना जरूरी है क्योंकि इंग्लिश की ऐसी भाषा है जो कि दोनों पक्षों को आती है। 
  3. आजकल दुनिया के हर भाग में इंग्लिश का उपयोग किया जाता है और यदि हम इंग्लिश नहीं जानते हैं तो हमें शर्मिंदगी से गुजारना पड़ता है। तो शर्मिंदगी से बचने के लिए इंग्लिश सीखना जरूरी हो जाता है। 
  4. आज के वक्त में दुनिया की अधिकता जानकारी इंग्लिश भाषा में उपलब्ध है। यदि हमें इस जानकारी को प्राप्त करना है तो हमें इंग्लिश आनी चाहिए। यदि हमको इंग्लिश आने लगती है तो हम इस जानकारी को ज्यादा मेहनत किये आसानी समझ पाएंगे। 
  5. यदि हम लोगों से बातचीत करने में इंग्लिश भाषा का उपयोग करते हैं तो हमारा प्रभाव अच्छा होता है और जॉब इंटरव्यू में हमसे इंग्लिश में ही इंटरव्यू किया जाता है और यदि हम इंग्लिश अच्छी तरह से नहीं बोल पाते हैं तो हमें इंटरव्यू में फेल कर दिया जाता है। 

इंग्लिश सीखने के फायदे

  1. इंग्लिश सीखने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि हम दुनिया में कहीं भी किसी से भी बात कर सकते हैं क्योंकि दुनिया के ज्यादा लोगों को इंग्लिश भाषा आती है। 
  2. इंग्लिश में बात करके हम लोगों के सामने अपना प्रभाव बढ़ा सकते हैं। 
  3. यदि हमें इंग्लिश भाषा आती है तो हमें पढ़ा-लिखा और समझदार समझा जाता है। 
  4. कोई भी हमें इंग्लिश भाषा के द्वारा बेवकूफ नहीं बना सकता है। 
  5. हम कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस को अच्छी तरह से ऑपरेट कर पाते हैं। 

इंग्लिश करियर में 

इंग्लिश का हमारे कैरियर बनाने में बहुत अधिक महत्व है। यदि आप सॉफ्टवेयर इंजीनियर, पायलट या लेक्चरार बनना चाहते हैं तो आपको इंग्लिश आना बहुत जरूरी है क्योंकि यह वह करियर ऑप्शन है जो कि हर कोई चाहता है। 

भारत में इंग्लिश का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है और इंग्लिश के बारे में मजेदार विषय यह है कि अमेरिका के बाद भारत दुनिया का सबसे अधिक इंग्लिश बोलने वाला देश है। 


YouTube se paise Kaise kamaye 


इंग्लिश सीखने की टिप्स

तो अब हम अपने मुख्य बात पर आते हैं की कैसे English Bolna Sikhe अब आप इंग्लिश के महत्व और इंग्लिश के फायदे को समझ गए होंगे और आप इंग्लिश सीखने के लिए और भी अधिक मोटिवेट हो चुके होंगे। तो आप इंग्लिश सीखने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें। 

अपना शब्दकोष बढ़ाएं 

आप हमेशा इंग्लिश के नए नए शब्द सीखिए या आप जिस शब्द को पहली बार सुनते हैं आप उस का इंग्लिश मतलब जरूर पता कर ले। आप इसके लिए गूगल ट्रांसलेटर टूल का उपयोग करें। आप गूगल पर शब्द का इंग्लिश मतलब सर्च कर ले आपको जवाब मिल जाएगा। आप एक डिक्शनरी भी खरीद लें जिससे आप रोजाना नए शब्द सीखे। आप अपने मोबाइल में भी डिक्शनरी ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। 



इंग्लिश में बात करें 

आप जब भी बात करें तो आप अपनी बात में टूटी फूटी इंग्लिश बोलना शुरू करें और जैसे जैसे आप इंग्लिश सीखते समय आप मैक्सिमम वर्ड इंग्लिश के ही बोले। जैसे जैसे आप के शब्दकोष में इंग्लिश के शब्द बढ़ते जाएंगे आप इंग्लिश बोलना सीखते जाएंगे। 


घर बैठे ऑनलाइन Paisa kamane ka tarika


इंग्लिश बोलने वाले लोगों के साथ रहे रहे

आप यदि ऐसे लोगों के साथ रहते है जो कि पहले से इंग्लिश बोल रहे हैं। तो आप उनको देखकर और सुनकर इंग्लिश बोलना सीख जाएंगे क्योंकि इंग्लिश बोलना सीखने का सबसे आसान तरीका है क्योंकि आप धीरे-धीरे उनकी बातों को समझने लगेंगे और जानने लगेंगे कि वह इंग्लिश में क्या बात कर रहे हैं और इसका बहुत ज्यादा असर आपकी भी इंग्लिश पर पड़ेगा। 

दैनिक जीवन में इंग्लिश का उपयोग करें

आप अपने दैनिक जीवन में इंग्लिश का उपयोग करें जैसे कि आप यदि किसी को एस एम एस करते हैं तो आप उसे इंग्लिश में sms करे। यदि आप अपने मोबाइल डिवाइस में हिंदी का उपयोग कर रहे हैं तो आप उसे इंग्लिश में कर दीजिए। 

इंग्लिश न्यूज़ पेपर पढ़ें

यदि आपके पास न्यूज़ पेपर आता है तो आप इंग्लिश न्यूजपेपर मंगाइए और उसे रोजाना पढ़िए इससे आपकी पढ़ने की काबिलियत अच्छी होगी और आपको नए नए शब्द भी सीखने को मिलेंगे। 

इंग्लिश बुक्स पढ़ें

आपको जब भी खाली वक्त मिले आप इंग्लिश बुक से जरूर पढ़ें। यह जरूरी नहीं है कि आप ग्रामर या इंग्लिश सिखाने वाली बुक ही पड़े आप इंग्लिश स्टोरी बुक या इंग्लिश मेग्जीन पढ़ सकते हैं। 

आप ग्रामर सीखें 

आपका जब शब्दकोश अच्छा हो जाए तो आप का मुख्य ध्यान अपने इंग्लिश ग्रामर को मजबूत करने में लगाना चाहिए आप इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन कोचिंग कर सकते हैं या आप यूट्यूब पर उपस्थित ट्यूटोरियल्स देख सकते हैं या आप इंग्लिश ग्रामर बुक भी पढ़ सकते हैं। 

एंड्रॉयड एप से इंग्लिश सीखे

आप गूगल प्ले स्टोर से बहुत सारे ऐसे ऐप डाउनलोड कर सकते हैं जो कि आप को इंग्लिश सिखाने में बहुत मदद कर सकते हैं। 

निष्कर्ष 

तो यहां पर आप तो समझ ही गए होंगे कि आप इंग्लिश को कैसे सीख सकते हैं। यदि आपको इस पोस्ट से इंग्लिश सीखने मदद मिलती है या आपको कोई सवाल है तो आप कमेंट जरूर करिए मैं उसका जवाब जरूर दूंगा। 

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें