Affiliate Marketing क्या है – What is Affiliate Marketing in Hindi?

Affiliate Marketing क्या है, What is Affiliate Marketing in HindiAffiliate Marketing से पैसे कैसे कमाए आदि आम सवाल है। यह इसलिए आम नहीं है क्यूंकि इसका टॉपिक आम है बल्कि यह कॉमनली लोगों द्वारा पूंछा जाता है। यह एक बहुत ही अच्छा और काम का टॉपिक है क्यूँकि यह शायद आपकी जिंदगी भी बदल सकता है। यहाँ पर एफिलिएट मार्केटिंग का जब भी जिक्र आता है तो लोग सोचते हैं की एफिलिएट मार्केटिंग सिर्फ ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले लोगों से ही की जा सकती है नहीं यह लोगों की गलत फेहमी है एफिलिएट मार्केटिंग का जाल बहुत ही बड़ा है यह ऑनलाइन शॉपिंग में होती है, यह सर्विस खरीदने में होती है, यह किसी एप्लीकेशन का साइट को रेफर करने में होती है। मतलब कि दुनिआ की कोई भी ऑनलाइन खरीददारी या जहाँ पैसो के लेन-देन की बात आती है वहां एफिलिएट मार्केटिंग होती है। यदि आप किसी के रेफर कोड से कोई चीज ख़रीदेंगे तो उसको फायदा होगा, यदि आप किसी की रेफरल लिंक से एप्लीकेशन डाउनलोड करेंगे तो उसको फायदा होगा। यदि आप ऑनलाइन होटल या फ्लाइट किसी की रेफरल लिंक से बुक करेंगे तो भी उस व्यक्ति को फायदा होगा। 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); आप यदि साइट बनाने के लिए  डोमेन और होस्टिंग किसी के लिंक से खरीदेंगे तो भी उसको फायदा होगा जिसके द्वारा आपको एफिलिएट लिंक प्रोवाइड की गयी है। और उसके द्वारा की जाने वाली इसी मार्केटिंग को एफिलिएट मार्केटिंग कहते हैं। 

Affiliate Marketing क्या है

मैं आपको एफिलिएट मार्केटिंग को समझाने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग की चीजों की एफिलिएट मार्केटिंग का सहारा लूँगा। इसमें Amazon Affiliate का नाम सबसे बड़ा है इसके लिए हम अमेज़न एफिलिएट को ही टारगेट करेंगे। आप Flipkart Affiliate, Myntra Affiliate का उपयोग कर सकते हैं। 

Affiliate Marketing क्या है

Affiliate Marketing का मतलब होता है किसी भी चीज का प्रमोशन और हर खरीद पर आपको कमीशन। मतलब की आपको लोगों के साथ किसी चीज की Affiliate Marketing करनी होगी और यदि किसी के द्वारा वह चीज खरीदी जाती है तो आपको उस चीज की कीमत कर कुछ प्रतिशत कमिशन मिलेगा। Affiliate Marketing में मुख्य रूप से तीन लोग शामिल होते है 
  1. Affiliate Marketplac – पहला वह कम्पनी जिसके प्रोडक्ट की एफिलिएट मार्केटिंग होनी है (उदाहरण के लिए Amazon), 
  2. Affiliates – दूसरा जो की Affiliate Marketing कर रहा है यानि कंपनी के प्रोडक्ट को प्रमोट कर रहा है (यानि कि आप) और 
  3. तीसरा जो उस प्रोडक्ट को खरीदेगा (मतलब कोई भी)
जैसे जैसे ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है और लोग किसी भी तरह की लेन देन करना ऑनलाइन पसंद करने लगे है तबसे Affiliate Marketing का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। एफिलिएट मार्केटिंग ऑनलाइन पैसे कमाने का एक अच्छा तरीका बन गया है। आज के वक्त में बहुत से तरीके है जिससे आप ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं। एफिलिएट मार्केटिंग से आप बिना कोई लिमिट के पैसे काम सकते है। 


Affiliate Marketing कैसे काम करती है 

Affiliate Marketing का काम करने का जो तरीका है वह बहुत आसान है और यह आपको आसानी से समझ में भी आ जायेगा। Affiliate Marketing में आपको सबसे पहले किसी मर्चेंट का एफिलिएट बनना होगा और किसी प्रोडक्ट को प्रमोशन के लिए चुनना होगा। आपको अपने प्रोडक्ट को अपनी साइट, ब्लॉग, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, ट्विटर अकाउंट, फोरम साइट्स आदि पर प्रमोट करना होगा। प्रमोशन  के बाद यदि कोई भी उस प्रोडक्ट को आपकी एफिलिएट लिंक के द्वारा खरीदेगा तो आपको आप एक तय कमीशन दिया जायेगा। 

उदाहरण के लिए ब्लॉग पर आपको सबसे पहले उस प्रोडक्ट से रेलेटेड एक पोस्ट लिखनी होगी। पोस्ट लिखने के बाद आप उसमें बहुत सी buying link लगानी होगी। यह आपके द्वारा बनायी गयी affiliate links होंगी। जब भी कोई विजिटर उस प्रोडक्ट की जानकारी लेने के लिए आपकी साइट पर आएगा और यदि उसे प्रोडक्ट अच्छा लगेगा तो वह उस प्रोडक्ट को buy करना चाहेगा। इसके लिए  वह आपकी लिंक पर क्लिक करेगा और जब वह उस प्रोडक्ट को खरीद लेगा और पेमेंट कर देगा तो आपको आपका कमीशन मिल जायेगा। 

मुख्यता Affiliate System इन नियमों पर कार्य करते हैं –
  1. सी.पी.एम. (CPM) यानि Cost Per Mille – प्रति 1000 impressions यानि की views पर Affiliate को मिला मुनाफा,
  2. सी.पी.एस. (CPS) यानि Cost Per Sale – प्रति सेल पर Affiliate को मिला मुनाफा, और 
  3. सी.पी.सी.  (CPC) यानि Cost Per Click – प्रति क्लिक पर Affiliate को हुआ मुनाफा। 

Affiliate Marketing कहाँ से करते है

Affiliate Marketing करने के बहुत से तरीके है लेकिन यहाँ पर बात आती है कन्वर्ज़न रेट की। मतलब कितने लोगों ने आपकी लिंक देखी या लिंक पर क्लिक किया और उनमें से कितने लोगों ने प्रोडक्ट खरीदा। इनमें अब हमारे पास तीन सबसे बढियाँ तरीके बचते हैं जो की है Blog, Youtube Channel और Facebook Page यानी सोशल मीडिया। यहाँ पर आपको ब्लॉग पर कन्वर्शन रेट ज्यादा देखने को मिलेगा।

1. ब्लॉग से 

ब्लॉग एफिलिएट मार्केटिंग करने के लिए सबसे सही है। पहले आपको किसी प्रोडक्ट रेलेटेड एक Blog यानि की वेबसाइट बनानी होगी और इस पर उस तरह के प्रोडक्ट रेलेटेड पोस्ट करनी होगी। इन पोस्टों में आपको प्रोडक्ट रिव्यु, प्रोडक्ट डीटेल, प्रोडक्ट ओवरव्यू आदि को लिखना होगा। अब आपको अपने ब्लॉग का SEO (SEO करने के तरीके) करके अपने ब्लॉग पर ट्रैफ़िक लाना होगा। जैसा कि आपने पहले ही अपने प्रोडक्ट की buying link में अपने मर्चेंट की एफिलिएट लिंक लगा दी होगी। यदि अब कोई उस प्रोडक्ट को आपकी लिंक से बुय करेगा तो आपको पैसा मिलेगा। 


2. Youtube Channel से 

यूट्यूब में भी ब्लॉग की तरह ही है। इसमें आपको सबसे पहले एक केटेगरी चुननी होगी। उदाहरण के लिए फैशन को चुनते हैं जहाँ पर आप फैशन की जानकारी देते है लोगों को कोई भी फैशन से रेलेटेड आइटम जैसे शूज़, जैकेट, शर्ट, पेंट आदि के बारे में बताते है तो आप सबसे पहले किसी प्रोडक्ट जैसे शूज़ के ऊपर वीडियो बनानी है जैसे कि Best Shoose for Men और आप उस प्रोडक्ट की एफिलिएट लिंक को वीडियो के डिस्क्रिप्शन में देना होगा। बस आपका काम हो गया है। यदि आप नहीं जानते हैं की यूट्यूब चैनल कैसे बनाते है, Youtube से पैसे कैसे कमाते है तो आप इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें : YouTube se paise Kaise kamaye 

3. फेसबुक पेज से 

यहाँ पर अब दो तरीके है आप कहें तो फेसबुक पेज पर डायरेक्ट प्रोडक्ट की एफिलिएट लिंक शेयर कर सकते है या आप अपने ब्लॉग और यूट्यूब चैनल को इसकी सहायता से प्रमोट कर सकते है। हालाँकि Facebook Page द्वारा कन्वर्शन बहुत ही कम होता है। आप अन्य तरीको की तरह ही फेसबुक पेज पर प्रोडक्ट रेलेटेड ऑडियंस बिल्ड करें और अपना काम शुरू कर दें। 



Affliate Marketing कैसे करें 

आपने यह जान लिया है कि एफिलिएट मार्केटिंग किन-किन प्लेटफार्म और किन-किन तरीकों से की जाती है और अब यह जानना जरूरी है कि आप किस तरह से एफिलिएट मार्केटिंग की शरुआत कर सकते हैं। 

Affiliate Program को चुने 

आज के वक्त में आपको बहुत सारे एफिलिएट प्रोग्राम देखने को मिल जाएंगे जिनका उपयोग करके आप सारी कंपनी के प्रोडक्ट की Affiliate मार्केटिंग कर सकते हैं। आप इन प्रोग्राम्स को ज्वाइन करके किसी मर्चेंट के एफिलिएट बन सकते हैं। 

यह दुनिया के कुछ सबसे फेमस एफिलिएट प्रोग्राम है 
लेकिन आप सिर्फ Amazon के प्रोडक्ट की एफिलिएट मार्केटिंग करना चाहते हो आप अमेजॉन का अपना एफिलिएट प्रोग्राम ज्वाइन कर सकते हैं। 

Affiliate Program ज्वाइन करें 

आपको जो एफिलिएट प्रोग्राम अच्छा लगे आप उसे ज्वाइन कर ले। मेरी सलाह रहेगी कि आप अमेजॉन एफिलिएट को ही ज्वाइन करें। आपको इसमें अपने अकाउंट बनाना होगा। आपको अकाउंट बनाने के लिए इसमें सारी डिटेल सही-सही भरनी होगी। यह आपसे आपका नाम, आपका फोन नंबर, आपकी साइट या यूट्यूब चैनल का नाम आदि मांगेगा। आप इसे सही-सही भर कर अपना अकाउंट बना ले। इसके बाद Affiliate प्रोग्राम आपसे पेमेंट डिटेल भी मांगेगा। आप इसे बनने में कोई भी गलती ना करें। यदि आप इसे भरते समय गलती कर देंगे तो आपकी पेमेंट आने में दिक्कत हो सकती है। 

प्रोडक्ट चुने और उसकी एफिलिएट लिंक बनाएं

इसके बाद आपको किसी प्रोडक्ट को चुनना होगा जिसकी आपको एफिलिएट मार्केटिंग करनी है। प्रोडक्ट को चुन लेने के बाद आपको आपके अकाउंट से इसकी अप्लीगेट लिंक बनानी होंगी। आप एफिलिएट लिंक बना सकते हैं आप बैनर भी बना सकते हैं। 

Affiliate लिंक प्रमोट करें

अब आपने Affiliate मार्केटिंग करने के लिए जो भी तरीका चुना हो आपको उसकी सहायता से Affiliate लिंक को प्रमोट करना होगा। आपने जो भी एफिलिएट लिंक बनाई हो आपको उसे अपने ब्लॉग यूट्यूब सोशल अकाउंट आदि पर शेयर करना होगा। 

Affiliate Marketing करने के लिए टिप्स 

एफिलिएट मार्केटिंग करने के लिए कुछ तरीके आदि होते हैं जिनको आप को फॉलो करना होता है। यदि आप इनको फॉलो करेंगे तो आप एफिलिएट मार्केटिंग में बहुत ही आसानी से सफल हो जाएंगे। 
  • आपकी ऑडियंस को जो भी चीज पसंद हो आप उसकी ही एफिलिएट मार्केटिंग करें
  • हो सके तो एफिलिएट मार्केटिंग करने के लिए ब्लॉग ही बनाए
  • एफिलिएट मार्केटिंग कुछ इस तरह से करें कि आपको कन्वर्जन रेट बहुत ही अधिक मिले 
  • आप लोगो को ऐंसी साइट की लिंक दें जो कि भरोसेमंद हो जैसे कि यदि आप लोगों को अमेजॉन की लिंक देंगे तो वह बहुत ही भरोसेमंद है। 


निष्कर्ष

तो जैसा कि मैंने आपको बताया है कि कि आप ऐसे मार्केटिंग कर के बहुत सारे पैसे कमा सकते हैं बस आपको जरूरत है कि आप बिना रुके मेहनत करते रहें। आप जितनी अधिक मेहनत करेंगे आपके सफल होने के चांस उतने ही बढ़ जाएंगे। 

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें