Blogging Se Paise Kaise Kamaye – ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाए

क्या आप जानते है कि Blogging Se Paise Kaise Kamaye तो आप इस पोस्ट को शुरु से लेकर आखिर तक पूरा पढ़ें। आपको आपके सवाल का जवाब मिल जायेगा। 

आज से मैंने कुछ समय पहले अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट कि थी कि Online Paisa Kamane Ka Tarika  इसमें मैंने आपको बताया था की आपको Online Paise Kamane के 11 तरीके बताये थे जिसमें से blogging भी एक था। 

blogging उन सब तरीकों में सबसे अधिक कमाई का तरीका है। लेकिन लोग ब्लॉगिंग करने के सही तरीकों के बारे में नहीं जानते हैं। 

सलिए मैं आप Blogging करने से लेकर Blogging Se पैसे कमाने की साड़ी जानकारी इस ब्लॉग पोस्ट में दूंगा। 

आपके लिए कवर किये जाने वाले टॉपिक्स 

  • Blogging Se Paise Kaise Kamaye
  • ब्लॉग कैसे बनाएं
  • Blogging से पैसे कमाने के तरीके 


Blogging वह है जो कि इस वक्त मैं कर रहा हूँ। Blogging का मतलब होता है कि इंटरनेट पर जानकारी शेयर करना। टेक्स्ट के माध्यम से इंटरनेट पर जानकारी शेयर करना वह भी खुद के ब्लॉग पर (वेबसाइट) ब्लॉगिंग कहलाता है। 

Blogging करने के लिए सबसे जरूरी है कि आपके पास एक अपना ब्लॉग हो। और इसके बाद सबसे जरूरी है कि आपके ब्लॉग पर google search से आने वाली आर्गेनिक ट्रैफिक हो। 

यदि आपके ब्लॉग पर 50,000 भी मंथली ट्रैफिक आने लगे तो आप महीने के 30,000 रूपए से लेकर एक लाख रूपए भी कमा सकते है। 

यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप blogging से पैसे कमाने के लिए किस तरीके का उपयोग कर रहे है।

यदि आप टाइपिंग में एक्सपर्ट है और आप टाइपिंग करके पैसे कमाना चाहते हैं तो आप इस पोस्ट को पढ़ें

Blogging Se Paise Kaise Kamaye

Blogging Se Paise Kaise Kamaye

Blogging से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको एक blog बनाने की जरूरत होगी। 

ब्लॉग एक Website का प्रकार होता है जिस पर हम जानकारी शेयर करते है और यह डायनमिक रूप में होती है मतलब कि इसमें एक से अधिक पोस्ट एक से अधिक Page होते है। 


ब्लॉग बनाने के लिए आपको एक रूपए की भी जरूरत नहीं है। लेकिन मैं आपको सिर्फ ब्लॉग बनाना नहीं सिखाऊंगा मैं आपको blog बनाने के साथ उससे पैसे कमाना भी सिखाऊंगा। 

अब अगर आपको blogging से पैसे कमाने है तो आपको कुछ तो इन्वेस्ट करना होगा। 

blogging से पैसे कमाने के लिए जो मिनिमम इन्वेस्टमेंट है वह है 500 रूपए साल। लेकिन यदि आप एडवांस blogging करना चाहते है तो आपकी जो मिनिमम इन्वेस्टमेंट है वह है तीन से चार हज़ार रूपए साल। 

क्यूँकि किसी भी तरह के ब्लॉग को बनाने के लिए आपको एक Domain और Hosting की जरूरत होती है। यहाँ पर Domain की कीमत कम होती है। यहाँ आपको .com डोमेन 500 रूपए में एक साल के लिए मिल जायेगा। 

लेकिन जब बात आती है Hosting कि तो लोग यहाँ पर इसे अफोर्ड नहीं कर पाते है या लोग कोई रिस्क नहीं लेना चाहते है। यहाँ पर Hosting आपको 2000 रूपए साल से लेकर एक लाख रूपए साल की भी मिल जाएगी। 

मैंने अपने ब्लॉग पर ब्लॉगिंग से जुड़ी बहुत सारी पोस्ट लिखी है यदि आप एक पोस्ट को पढ़ लेंगे तो आपकी ब्लॉगिंग की राह बहुत आसान हो जाएगी

Blogging से जुड़े कुछ नाम जिनका मतलब आपको पता होना चाहिए  

  • Domain – यह आपके ब्लॉग का नाम होता है उदाहरण के लिए http://www.example.com
  • Subdomain – एक डोमेन से अलग अलग साइट रन करने के लिए डोमेन उदाहरण के लिए example.blogspot.com
  • Hosting – Hosting वह होती है जिसमें कि आप अपनी साइट के कंटेंट को होस्ट करते है 

लेकिन यदि आप blogging को छोटे लेवल पर करना चाहते है तो आप सिर्फ एक डोमेन खरीदें। आपको Hosting खरीदने की जरूरत नहीं है। 

अब आप Blogger प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना है। यदि आप डोमेन भी buy नहीं कर सकते या आप सिर्फ blogging को try करना चाहते है तो आप blogger द्वारा दिए जाने वाला Subdomain इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इस Subdomain के साथ पैसा कमाना आसान नहीं है। क्यूंकि यह goolge आसानी से रैंक नहीं करता है।

Blogger में आपको Free Unlimited Hosting मिलती है। और यकीन मानिये की यह दुनिआ की सबसे best hosting है लेकिन इसको आप सिर्फ Blogger के साथ ही इस्तेमाल कर सकते है और Blogger एडवांस ब्लॉगिंग के लिए नहीं है। 

अब बात आती है कि आप यदि एडवांस ब्लॉगिंग करना चाहते हैं। यदि आप होस्टिंग का कॉस्ट हैंडल कर सकते हैं तो आप वर्डप्रेस ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का यूज कर सकते हैं यह बहुत ही एडवांस है और WordPress का इस्तेमाल करके बहुत ही आसानी से पैसे कमा सकते हैं। वैसे ₹250 महीने देना कोई बड़ी बात नहीं है। 

आप यदि DreamHost से Hosting खरीदेंगे तो वह आपको एक फ्रीडोमेन भी देगी। होस्टिंग और डोमेन को आपस में कनेक्ट करने के बाद आपको बस Hosting में WordPressको  इंस्टॉल करना है बस आपका काम हो गया अब आप पोस्ट लिखना चालू कर सकते हैं। 

ब्लॉग बनाएं

ब्लॉग बनाने की प्रक्रिया ब्लॉगर में बहुत ही आसान है और वर्डप्रेस में थोड़ी कठिन है लेकिन आप इसका पूरा वीडियो यूट्यूब पर देख सकते हैं। 

लेकिन मैं आपको थोड़ी बातें बता देता हूं जिनका आपको अपना ब्लॉग बनाते वक्त ध्यान रखना। 

“Free ब्लॉग बनाने की गाइड”

1. अच्छा डोमेन और Hosting बाय करें

आप जब फ्री डोमेन बाय करें तो आप टॉप लेवल डोमेन ही बाय करें जैसे .com .in .net .org आदि। आप .tk .ooo .xyz .ml आदि डोमेन का उपयोग ना करें क्योंकि गूगल की नजर में इनकी कोई भी अहमियत नहीं है और आप किसी भी तरह के subdomain का भी उपयोग ना करें चाहे वह ब्लॉगर का हो या WordPress का।

अब बात आती है होस्टिंग की आप जो भी होस्टिंग बाय करें आप सबसे पहले यूट्यूब पर उसका रिव्यु जरूर देख लें। यदि आप उसकी सारी जानकारी प्राप्त कर लेंगे तो आपको आगे चलकर कोई भी दिक्कत नहीं होगी। 

2. Blog को अच्छी तरह से डिज़ाइन करें 

आप ब्लॉग को अच्छी तरह से डिजाइन करें और अपने ब्लॉग को यूजर फ्रेंडली बनाएं। आप अपने ब्लॉग को अच्छी तरह से डिजाइन करने के लिए किसी Web Devloper की भी मदद ले सकते हैं लेकिन वह आपसे अच्छे खासे पैसे चार्ज करेगा। 

आप अपने ब्लॉग अच्छी तरह से डिजाइन करने के लिए प्रीमियम थीम का इस्तेमाल करें। 

आप थीमफॉरेस्ट से बहुत ही अच्छी थीम डाउनलोड कर सकते हैं और इसे अपने ब्लॉग में लगा सकते हैं। या आप वर्डप्रेस के स्टोर पर ही उपलब्ध फ्री थीम का उपयोग कर सकते हैं। 

यदि आप ब्लॉगर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप Gooyabi से फ्री टेम्पलेट डाउनलोड कर सकते हैं। 

3. मूल्यवान कंटेंट लिखें

आप अपने ब्लॉग पर मूल्यवान कंटेंट लिखें। आप SEO फ्रेंडली ब्लॉग पोस्ट लिखें। आप हर पोस्ट में कम से कम 2000 वर्ड्स का होना चाहिए। आप अपने कंटेंट को अच्छी तरह से लिखें। 

आप कंटेंट को किसी अन्य साइट से कॉपी न करें। इसके अलावा आप इमेजेज भी किसी साइट से कॉपी न करें। आप इमेजेज को कॉपीराइट फ्री लाइसेंस साइट से डाउनलोड करके इस्तेमाल करें। 

4. SEO करें 

अब आपको जरूरत है कि आप ब्लॉग का SEO करें और अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक लाएं। यदि आप SEO के बारे में बिलकुल भी नहीं जानते हैं तो आप इस ब्लॉग पोस्ट को पढ़ें।

 SEO का उपयोग करके आप अपने ब्लॉग पर सर्च इंजन द्वारा ट्रैफिक ला सकते है। SEO का मतलब होता है कि अपने ब्लॉग पोस्ट को Google में रैंक कराना। SEO सीखना ब्लॉगिंग के लिए सबसे जरूरी है। 

Blogging से पैसे कमाने के तरीके 

अब आपका ब्लॉग तैयार है और अब आपके ब्लॉग पर अच्छा खासा ट्रैफिक आने लगा है तो आप अब Blogging से पैसे कमाने की शुरुआत कर सकते है। तो यह है वह तरीके जिससे आप blogging से पैसे कमा सकते है। यह तरीके बहुत ही फेमस और जेनुअन है। 

1. Google Adsense से पैसे कमाएं 

Google Adsense गूगल का एक प्रोडक्ट है जो कि यूट्यूब और वेबसाइट पर विज्ञापन दिखाने का कार्य करता है। Google Adsense ब्लॉगिंग से पैसे कमाने का सबसे आसान और फेमस तरीका है। आपको बस Adsense से विज्ञापन लेकर अपनी साइट पर दिखाना होता है। 

Adsense आपको एक html कोड देता है जिसको आपको अपने ब्लॉग पर आर्टिकल्स में लगाना होता है। और विज्ञापन पर आने वाले हर इम्प्रैशन पर आपको थोड़ा रेवेन्यू मिलेगा। 

लेकिन Adsense की Ads को अपने ब्लॉग पर दिखाने के लिए आपको Adsense का अप्रूवल लेना होता है। Adsense का अप्रूवल लेने के लिए आप अपने ब्लॉग को इस तरह डिज़ाइन करें। 

  • अपने ब्लॉग पर कम से कम 20 पोस्ट लिखें जिसमें कि हम पोस्ट में कम से कम 2000 वर्ड्स की हो 
  • आप अपने ब्लॉग का यूजर इंटरफेस अच्छा रखें और ब्लॉग अच्छी तरह से डिज़ाइन करें 
  • आप अपने ब्लॉग पर About us, Contect us, Privacy Policy और Disclaimer पेज बनायें
  • आप अपने ब्लॉग का फेसबुक और ट्विटर अकाउंट बनाएँ 
  • आपका ब्लॉग कम से कम एक महीने पुराना हो 
  • आप ब्लॉग के लिए आर्टिकल और इमेजेज किसी अन्य ब्लॉग या साइट  से कॉपी न करें 
  • आपका ब्लॉग Google Search Console और Google Analytics से कनेक्ट हो
  • आपका ब्लॉग www के है तो वह non www से www redirect करता हो 
  • आपके ब्लॉग पर फेक ट्रैफिक न हो 
  • किसी अन्य एडवरटाइजिंग नेटवर्क का उपयोग न करें यदि कर रहे है तो Adsense के लिए अप्लाई करते वक्त विज्ञापन थोड़े समय के लिए हटा ले। 

यदि आप इन चीज़ों को फॉलो करेंगे तो आपको Adsense का अप्रूवल मिल जायेगा। 

यदि आपको Google Adsense का अप्रूवल नहीं मिलता है तो आप इन एडवरटाइजिंग नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते है। 
  1. Media.net 
  2. Infolinks 
  3. Sovrn 
  4. Revenue Hits
  5. PropellerAds

आप की पहली कोशिश होनी चाहिए कि आप ऐडसेंस अप्रूवल ले लेकिन यदि आपको ऐडसेंस का अप्रूवल नहीं ले पाते हैं तो media.net की ओर जाएं। 

media.net का अप्रूवल लेने के लिए आपको ऐडसेंस के की टिप्स को फॉलो करना होगा बस इसमें आपका कंटेंट इंग्लिश लैंग्वेज में हो और आपका ट्रैफिक USA, UK, कनाडा से हो। 

Adsense या कोई भी एडवरटाइजिंग नेटवर्क इन चीज़ों पर कार्य करता है 

1. CPC (Cost Per Click)

यदि आपकी ads पर कोई क्लिक करता है तो आपको मिलने वाला रेवेन्यू CPC कहलाता है। Adsense में आपको सबसे ज्यादा पैसे इसी चीज के मिलते हैं। 

2. CPM (Cost Per Mille)

Mille का मतलब होता है कि 1000 मतलब कि आपको 1000 व्यूज पर कितना पैसा मिलेगा CPM कहलाता है। 

3. CTR (Click through Rate)

CTR का मतलब है कि आपको आने 100 विज़िटर्स में से कितने आपकी ads पर क्लिक कर रहा है। इसका रेसिओ CTR कहलाता है। 

4. PAGE VIEWS

इसका मतलब है कि आपके ब्लॉग पर कितने व्यूज आये है। 

5. IMPRESSION

इसका मतलब है कि आपकी कितनी ads पर व्यूज आये हैं। 


2. Affiliate Marketing से पैसे कमाएं 


Blogging Se Paise Kaise Kamaye
Affiliate Marketing ब्लॉगिंग से पैसे कमाने के लिए सबसे से बेस्ट जरिया है। और आप इससे जितने पैसे कमा सकते है उतने किसी और तरीके से नहीं कमा सकते है। यह टॉपिक बहुत इम्पोर्टेन्ट है। 

इस लिए मैंने एक पोस्ट लिखी है  – Affiliate Marketing क्या है आप इसको पढ़कर Affiliate मार्केटिंग को आसानी से समझ सकते है। 

यदि आपको Affiliate Marketing आने लगी तो आप blogging से 10 गुना कमा सकते हैं। 

Affiliate Marketing में आपको अपने ब्लॉग पर किसी ऑनलाइन शॉपिंग साइट या सर्विस सेल करने वाली साइट के प्रोडक्ट को प्रमोट करना होता है और यदि आपके ब्लॉग पर आने वाला विज़िटर वह प्रोडक्ट या सर्विस खरीदता है तो आपको उस प्रोडक्ट की कीमत का दो से दस परसेंट कमीशन मिलेगा। 


आप यदि किसी प्रोडक्ट जो कि Amazon या अन्य शॉपिंग साइट पर उपलब्ध है उसकी Affiliate Marketing करना चाहते है तो आप Amazon Affiliate का इस्तेमाल करें। 


आप Product, Services या अन्य किसी भी चीज को टारगेट करके affiliate marketing कर सकते है। बस आपको उस प्रोडक्ट की buying लिंक की जगह पर  Affiliate Link लगनी होगी। 

Amazon Affiliate की सबसे अच्छी बात यह है कि Amazon शॉपिंग करने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और भरोसेमन्द प्लेटफॉर्म है। लोगों को इससे शॉपिंग करने में यह डर नहीं है कि उनके साथ फ्रॉड हो जायेगा।

यहीं आप बिना फेमस प्लेटफॉर्म से Affiliate Marketing करेंगे तो लोग उससे शॉपिंग करने में हिचकिचाएंगे। उन्हें हमेशा ही फ्रॉड का डर बना रहेगा। 

यहीं कारण है कि यदि कोई Amazon की साइट पर चला गया तो वह प्रोडक्ट खरीद लेगा इसकी सम्भावना बहुत ज्यादा है। 

Amazon Affiliate की सबसे अच्छी बात यह भी है कि यदि कोई आपकी लिंक से प्रोडक्ट खरीदने के लिए Amazon पर जाए और वह कोई प्रोडक्ट न खरीदे लेकिन यदि वह लिंक पर क्लिक करने के 24 घंटे बाद भी उस प्रोडक्ट को खरीदे तो भी आपको कमीशन मिलेगा। 

Amazon Affiliate में यह जरूरी नहीं है कि कोई वहीँ प्रोडक्ट खरीदे जिसकी लिंक आपने दी है। यदि वह आपकी लिंक पर कम्यूनिकेट करके दुसरे प्रोडक्ट पर भी चला गया और उसे खरीद लिया तो आपको कमीशन मिलेगा। 

यदि आप यदि अच्छी तरह से Affiliate Marketing करना चाहते है तो आप किसी एक प्रोडक्ट के ऊपर ही ब्लॉग बना लें। इसको हम Micro Niche Blogging भी कहते है। 


इसमें आपका ब्लॉग गूगल में आसानी से रैंक करेगा और Affiliate Marketing में Adsense के मुकाबले बहुत ही अधिक कमाई होती है।

“Free Affiliate Marketing and SEO Course By Ankur Aggarwal”


3. Sponsored Post And Advertisement 

Sponsored Post का एक तरीके से Adsense से भी आसान तरीका होता है। Sponsored का मतलब होता है कि किसी के द्वारा आपको Sponsor करना। यदि आपका ब्लॉग google में रैंक करेगा तो आप इससे पैसे कमा सकते हैं। 

आपको इसमें कोई भी कम्पीनी खुद आपको कॉन्टेक्ट करेगी और अपने प्रोडक्ट को प्रमोट करने को कहेगी। इसमें आप अपने ब्लॉग पर आने वाले ट्रैफिक के हिसाब से पैसे ले सकते है। 

आपको बस करना यह होगा कि कम्पनी आपको जो Banner Ad Code दे आपको उसे अपने ब्लॉग पर लगाना होगा। इसमें  ज्यादा पैसा नहीं मिलेगा। अब दूसरा तरीका है कि अपने ब्लॉग पर एक पूरी sponsored पोस्ट कर दें। 

आपसे जो भी Sponsored Post पोस्ट करान चाहेगा वह आपको खुद एक text का डॉक्यूमेंट देगा। आपको बस इस डॉक्यूमेंट से कंटेंट को लेकर अपने ब्लॉग पर पब्लिश करना होगा। 

आपको बस इतना ही करना है। आप इसी चीज के अच्छे खासे पैसे ले सकते है। आपको बिना मेहनत के अपने ब्लॉग के लिए पोस्ट मिल गयी और आपको इसका पैसा भी मिलेगा। 

अब आप कहेंगे कि आपको sponsored post कैसे मिलेंगी। इसके लिए सबसे जरूरी है कि आपका blog गूगल में रैंक करता हो और आपके ब्लॉग पर ऑर्गेनिक ट्रैफिक हो। इसके अलावा साइट साइट कि एक वैल्यू भी हो। 

आप से जो भी sponsored post करने के लिए कहेगा वह आपको कम ही पैसे देगा इसलिए आप थोड़ा अमाउंट बढ़ा कर मांगे। वह आपसे email द्वारा संपर्क करेगा। इसलिए आप अपने ब्लॉग पर अपना email जरूर दे। 

4. Sell Services 

यदि आप blogging में एक्सपर्ट हो जाते है और blogging में दूसरों की मदद करना करना चाहते है तो आप इस मदद के बदले पैसे ले सकते है। 

आप किसी के लिए ब्लॉग या वेबसाइट बना सकते है, आप किसी के लिए ब्लॉग पोस्ट लिख सकते है, आप किसी की साइट का SEO कर सकते है या आप किसी को बैकलिंक दे सकते है। 

आप सर्विस के तौर पर यदि कोई आपसे बैकलिंक की माँग करता है तो अपने ब्लॉग से दुसरे ब्लॉग को बैकलिंक दे सकते हैं और आप अपने ब्लॉग की डोमेन अथॉरिटी के हिसाब से पैसे ले सकते हैं। 

5. अपने प्रोडक्ट बेंचें 

आप अपने ब्लॉग से ही अपने प्रोडक्ट को प्रमोट कर सकते हैं। आप एफिलिएट मार्केटिंग में या स्पॉनशरशिप में पैसे लेकर किसी दुसरे की साइट या प्रोडक्ट प्रमोट करते थे। लेकिन यदि आपकी कोई दूसरी साइट भी है तो आप उसे अपनी इस साइट से प्रमोट  कर सकते है। उससे अपनी साइट को बैकलिंक दे सकते है। 

आप अपने Blogging से रेलेटेड कोर्स बना कर अपने ब्लॉग से उन्हें बेंच सकते हैं। यदि आपका ब्लॉग गूगल में रैंक करेगा तो लोग समझेंगे कि आप Blogging expert है और वह आपका कोर्स ले ही लेंगे। 

बैकलिंक क्या है 

बैकलिंक का मतलब होता है कि किसी साइट की लिंक किसी अन्य साइट पर होना। वैसे आज के वक्त में Backlink इतना मैटर नहीं करता है। 


आप किसी को Backlink दे सकते है और लोगों से इसके बदले पैसे ले सकते हैं। क्यूँकि बैकलिंक आज के वक्त में ज्यादा तो नहीं लेकिन SEO में थोड़ी अहमियत तो रखती है। 

आप कभी भी कमेंट बैकलिंक, वेब 2.0 बैकलिंक, डाइरेक्टरी सबमिशन के द्वारा बिलकुल भी बैकलिंक न बनाये। यदि आप अन्य तरीकों से बैकलिंक नहीं बना सकते हैं तो बैकलिंक न बनायें। यह तरीका google के पिछले अपडेट के पहले काम करता था। 

यदि आप अन्य तरीकों से बैकलिंक नहीं बना सकते हैं तो बैकलिंक न बनायें। आप केवल कंटेंट के दम पर ही रैंक करने की कोशिश करें। यदि आप इस तरह से बैकलिंक बनाते है तो आपकी साइट ऊपर की वजह नीचे जरूर चली जाएगी। 

आप इन सर्विसेस को Fiverr पर जाकर सेल कर सकते है। 

निष्कर्ष 

मुझे लगता है कि आपको आपके सवाल का जवाब मिल गया होगा। Blogging एक बहुत ही करियर ऑप्शन है जिससे आप महीने के लाखों रूपए इन तरीकों का उपयोग करके कमा सकते है। यह चार तरीके बहुत ही अच्छे और आसान है। आपको सबसे जरूरी है कि आप Blogging में अपना 100 प्रतिशत दें। 

आप जब blogging शुरू करेंगे तो आपको तुरंत ही फायदा नहीं दिखेगा। आपको 3 से 6 महीने काम करने की जरूरत है। यदि आप अच्छे से काम करेंगे तो आपको इतने समय में रिजल्ट दिखने लगेगा। 

यदि आपको Blogging Se Paise Kaise Kamaye का जवाब मिल गया हो तो आप मुझे कमेंट में जरूर बताएं। और यदि आपको कुछ समझ में नहीं आता है तो आप मुझसे कमेंट में सवाल पूँछ सकते है। 

Best Of Luck

8 विचार “Blogging Se Paise Kaise Kamaye – ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाए&rdquo पर;

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें