Vigyan Ke Chamatkar (विज्ञान के चमत्कार) पर हिंदी निबंध जिसको आप अपने School Exam या School Test में लिख सकते हैं।
Vigyan Ke Chamatkar : विज्ञान के चमत्कार
रूपरेखा :-
- प्रस्तस्वना
- विज्ञान का अर्थ
- वैज्ञानिक आविष्कार
- विज्ञान की उपलब्धियां
- कंप्यूटर
- विज्ञान से लाभ हानि
- उपसंहार
प्रस्तस्वना
आज का युग विज्ञान का युग है क्योंकि वैज्ञानिक प्रगति के कारण आज हमारे जीवन में हमें बहुत से आश्चर्यजनक परिवर्तन देखने को मिलते हैं जो कि विज्ञान की देन है। विज्ञान ने जितनी आज के वक्त में प्रगति की है इससे पहले कभी नहीं की। हमारा वैज्ञानिक इतिहास बहुत ही प्रगतिशील था जिसके कारण आज के वक्त में हमारी वैज्ञानिक प्रगति बहुत ही अधिक तेज है। आज विज्ञान ने जो आविष्कार किए हैं उनके कारण हमारा जीवन आसान और आरामदायक हो गया है इसके साथ विज्ञान ने हमारे जीवन को सुरक्षित बनाने का कार्य भी किया है। आज विज्ञान हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
विज्ञान ने दुनिया के हर क्षेत्र में एक नई क्रांति ला दी है चाहे वह यातायात, संचार, कंप्यूटर, खेती, चिकित्सा कोई भी क्षेत्र हो आज वह विज्ञान से अछूता नहीं है।
विज्ञान सिर्फ पृथ्वी पर दिखाई नहीं देता है। आज वह पृथ्वी के बाहर और पृथ्वी से दूर अन्य ग्रहों पर भी दिखाई देता है। जिस प्रकार भारत ने Chandrayaan-2 में सफलता प्राप्त की है यह सिर्फ भारत की सफलता नहीं है यह पूरे विज्ञान जगत की सफलता है।
विज्ञान दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है वि + धन = विज्ञान। यहां पर वि का मतलब होता है विशिष्ट और ज्ञान का मतलब गया ज्ञान ही होता है। जब हम इनको मिलाते हैं तो बनता है विशिष्ट ज्ञान। वह ज्ञान जो विशिष्ट होता है विज्ञान कहलाता है। यह ज्ञान ना ही अंधविश्वास पर आधारित है और ना ही कल्पना पर आधारित है। आज तक हुए सभी प्रकार के आविष्कार के पीछे विज्ञान के ही हाँथ थे। और विज्ञान के पीछे मानव की आवश्यकता थी। इसलिए कहा जाता है कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है।
वैज्ञानिक खोजें एवं आविष्कार
आज ऐसी वैज्ञानिक खोज और आविष्कार हो चुके हैं जो कि हमारे जीवन को बहुत ही आसान और आरामदायक बनाते हैं। आज विज्ञान यातायात के लिए वाहन इलेक्ट्रिसिटी इंटरनेट कंप्यूटर मोबाइल आदि का आविष्कार किया है जोकि किसी चमत्कार से कम नहीं है। अल्बर्ट आइंस्टीन और न्यूटन जैसे महान वैज्ञानिकों ने विज्ञान की वह खोजें की जिनके आधार पर ही आज के आधुनिक उपकरण बनाए जा सकते हैं। ऐसे बहुत से वैज्ञानिक थे जिन्होंने महान आविष्कार किए।
विज्ञान की उपलब्धियां
जैसा कि विज्ञान ने हर क्षेत्र में उपलब्धी हासिल की है। विज्ञान द्वारा इन क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल की गई है।
यातायात के क्षेत्र में : आज बस, कार, स्कूटर, बाइक, साइकिल, ट्रेन, एरोप्लेन, शिप्स, हेलीकाप्टर आदि विज्ञान की ही देन है। आप इन यातायात के साधन का उपयोग करके दुनिया के किसी भी स्थान पर थोड़ा समय में पहुंच सकते हैं। पहले के समय में कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में कई घंटे लग जाते थे लेकिन आज के इन साधनों से आप कुछ किलोमीटर की दूरी कुछ मिनटों में ही तय कर सकते हैं।
आज के वक्त में बुलेट ट्रेन दुनिया का सबसे तेजी से सफर करने के लिए साधन है इसमें आप 300 से 600 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दूरी तय कर सकते हैं। और इसकी कीमत ज्यादा महंगी भी नहीं है। जल्द ही भारत में भी बुलेट ट्रेन आने वाली है जिससे भारतीय भी अपना सफर बहुत ही जल्दी तय कर सकते हैं। लेकिन यदि आपके पास पैसे हैं तो आप एरोप्लेन से कुछ ही घंटों में दुनिया के एक कोने से दूसरे कोने में जा सकते हैं।
चिकित्सा के क्षेत्र में : चिकित्सा के क्षेत्र में विज्ञान की उपलब्धि बहुत बड़ी है क्योंकि यह लोगों को जिंदगी देने का कार्य करता है। पहले यदि किसी को छोटी सी भी बीमारी हो जाए तो उसकी जान चली जाती थी लेकिन आज विज्ञान ने ऐसी ऐसी बीमारियों का इलाज किया है इसका इलाज पहले के समय में नामुमकिन समझा जाता था। आज विज्ञान कैंसर जैसी बड़ी बीमारी पर विजय प्राप्त करने की राह पर है।
विज्ञान द्वारा आविष्कार की गई एक्स-रे मशीन द्वारा हम अपने शरीर के अंदर झांक सकते हैं। एक्स-रे मशीन चोट लगने पर टूटी हुई हड्डी का पता लगाने में बहुत ही कारगर है। सोनोग्राफी मशीन विज्ञान का अद्भुत आविष्कार है यह शरीर की बीमारियों का पता लगाने में बहुत ही कारगर है।
विद्युत शक्ति एवं ऊर्जा के क्षेत्र में : आज के वक्त के ज्यादातर वैज्ञानिक उपकरणों को चलने के लिए विद्युत शक्ति की जरूरत होती है। टीवी, फ्रिज, एसी, कंप्यूटर, मोबाइल फोन चाहे कोई भी उपकरण हो उसे चलने के लिए बिजली की आवश्यकता होती है। बिजली हमारे घरों को रोशन करती है। बिजली की सहायता से ही ट्रेन और बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां कार्य कर पाती हैं।
आज ऊर्जा एवं विधुत के लिए सोर ऊर्जा, जल ऊर्जा, पवन ऊर्जा आदि का उपयोग होता है। यह ऊर्जा के आधुनिक स्रोत हैं। यह जरा भी पर्यावरण प्रदूषण नहीं करते हैं। आज विद्युत का उपयोग से हम खाना बना सकते हैं अपने घर को ठंडा गर्म कर सकते हैं और बहुत से काम जो कि हमारे लिए जरूरी है कर सकते हैं।आजकल की आधुनिक जिंदगी बिना बिजली के नामुमकिन है।
संचार के क्षेत्र में : संचार के क्षेत्र की प्रगति के कारण ही विज्ञान का विस्तार इतना अधिक हो पाया है कोई भी सूचना हो वह कुछ ही समय में पूरी दुनिया में पहुंच जाती है। आज हम मोबाइल फोन के द्वारा हजारों किलोमीटर दूर होते हुए भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से बात कर सकते हैं। इसके अलावा टेलीफोन फैक्स सूचना संचार के अच्छे साधन है।
इंटरनेट संचार और जानकारी के सबसे अच्छा स्रोत है। इंटरनेट के द्वारा हम दुनिया की सारी जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इंटरनेट संचार का एक अच्छा साधन है। इंटरनेट इसीलिए भी उपयोगी सिद्ध होता है क्योंकि इसकी कीमत बहुत ही कम है और आम आदमी भी इसका उपयोग कर सकता है।
अंतरिक्ष के क्षेत्र में : आज मंगल ग्रह विज्ञान से अछूता नहीं है। मानव द्वारा बनाए गए रोबोट मंगल ग्रह पर पहुंच चुके हैं और मनुष्य स्वयं चांद पर अपने कदम रख चुका है। वह दिन दूर नहीं है जब हमारे कदम मंगल ग्रह पर भी होंगे। भविष्य में विज्ञान के द्वारा मानव दूसरे ग्रह पर बस्ती बसाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञान द्वारा बनाई गई सेटेलाइट्स आज हमारे लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो रही हैं। मौसम की भविष्यवाणी करने में सैटेलाइट का उपयोग बहुत ही महत्वपूर्ण है इसके अलावा इसका उपयोग संचार के लिए भी किया जा सकता है।
सुरक्षा के क्षेत्र में : मानव जाति को सबसे अधिक खतरा है वह है आतंकवाद से। इसीलिए सुरक्षा हमारे लिए बहुत ही अधिक आवश्यक है और सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी सेना पर होती है। विज्ञान ने हमारे सैनिकों के लिए आधुनिक हथियारों का निर्माण किया है जिससे हम हमारे सैनिकों की जान गवाए बना आतंकवाद और अन्य खतरों से लड़ सकते हैं।
आधुनिक राइफल्स, मिसाइल, बम आदि आधुनिक युद्ध के लिए अति आवश्यक है।
कंप्यूटर
कंप्यूटर को यदि विज्ञान का सबसे बड़ा करिश्मा कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। आज कंप्यूटर द्वारा जो कार्य होते हैं उनकी कल्पना करना भी पहले के समय में नामुमकिन लगता था। लैपटॉप, मोबाइल, गेमिंग कंसोल सभी कंप्यूटर डिवाइस ही कहलाते हैं। इनका आधार कंप्यूटर ही है। हम कंप्यूटर द्वारा बहुत ही मुश्किल कार्य को बहुत ही कम समय में कर सकते हैं और बहुत सी जानकारी को एकत्रित कर सकते हैं।
कंप्यूटर डिवाइस से हम इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं और आप इंटरनेट की उपयोगिता तो जानते ही होंगे।
विज्ञान से लाभ-हानि
विज्ञान के अच्छे पहलू के साथ कुछ बुरे पहलू भी हैं। जब तक विज्ञान का उपयोग उन्नति के लिए किया जाता है तब तक यह वरदान है लेकिन जब विज्ञान का उपयोग विनाश के लिए किया जाता है तो यह अभिशाप है। विज्ञान द्वारा जिन हथियारों का उपयोग का आविष्कार सुरक्षा के लिए किया गया है आज उनका उपयोग मानव जाति का विनाश करने के लिए ही किया जा रहा है। विज्ञान द्वारा परमाणु बम का निर्माण किया गया है। यह दुनिया को कुछ ही मिनटों में खत्म कर सकते हैं और मानव जाति का अंत कर सकते हैं।
आज विज्ञान द्वारा बनाई गई मशीनों के कारण हमारा पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। भविष्य में शुद्ध वायु और शुद्ध पानी प्राप्त करना बहुत ही मुश्किल होगा। आज मशीनें इंसान की जगह ले रहे हैं इसलिए बेरोजगारी की समस्या बहुत ही बढ़ती जा रही है।
उपसंहार
विज्ञान ने हमेशा ही खुद को मानव के अच्छे मित्र के रूप में सिद्ध किया है। पर मानव ने इसके अत्यधिक और दुरुपयोग से इसे खुद का दुश्मन बना दिया है। विज्ञान का उपयोग अच्छा करना है या बुरा यह मानव के ऊपर है। मानव चाहे तो विज्ञान का उपयोग अपनी उन्नति के लिए कर सकता है या चाहे तो अपने विनाश के लिए।
विज्ञान द्वारा अविष्कार किए गए साधन को सही तरह से उपयोग करेंगे तो हम विज्ञान के साथ और भी अधिक प्रगति कर पाएंगे इसीलिए विज्ञान का अच्छा और सही उपयोग करना चाहिए।
(2) छोटा निबंध
Vigyan Ke Chamatkar : विज्ञान के चमत्कार
रूपरेखा :-
- भूमिका
- यातायात के क्षेत्र में
- कंप्यूटर
- संचार एवं जानकारी के स्त्रोत
- बिजली वरदान स्वरुप
- चिकित्सा एवं सर्जरी
- विज्ञान का दूसरा रूप
- उपसंहार
भूमिका
विज्ञान विज्ञान ने हमारे जीवन को नवीनीकृत कर दिया है। आज हम हमारे चारो ओर वैज्ञानिक आविष्कार देखते हैं। आज के वक्त में हमारे जीवन जीने का स्तर बहुत ही आधुनिक हो गया है। इस आधुनिकरण के पीछे विज्ञान ही है। इस आधुनिकरण के कारण हमारा जीवन आसान और आरामदायक हो गया है। हमें हमारे चारों ओर विज्ञान की प्रकृति बहुत अधिक दिखाई देती है।
यातायात के क्षेत्र में
यातायात के क्षेत्र में विज्ञान ने बहुत ही अधिक प्रगति की है। हम बस, कार, ट्रेन, स्कूटर, बाइक, एरोप्लेन हेलीकॉप्टर और शिप्स आदि का उपयोग यातायात के साधन के रूप में करते हैं और यही साधन ट्रांसपोर्ट के भी बढ़िया विकल्प है। इनके द्वारा हम बहुत कम समय में बहुत ही अधिक दूरी तय कर सकते हैं।
कंप्यूटर
कंप्यूटर के आविष्कार के बिना विज्ञान की इतनी अधिक प्रगति नामुमकिन थी। यदि आप आज मोबाइल फोन लैपटॉप आदि का उपयोग कर रहे हैं तो यह कंप्यूटर ही है बस इनका रूप छोटा हो गया है। कंप्यूटर के द्वारा और दुनिया के कठिन से कठिन कार्य को सरल से सरल तरीके से कर सकते हैं और वह भी बहुत ही कम समय में।
संचार एवं जानकारी के स्त्रोत
टेलीफोन, मोबाइल फोन, कंप्यूटर, फैक्स, टीवी, रेडियो, इंटरनेट आदि संचार एवं जानकारी के बहुत ही अच्छे स्रोत माने जाते हैं। इसके द्वारा हम अन्य लोगों से संपर्क कर सकते हैं, उनको जानकारी दे सकते हैं एवं उनसे जानकारी ले सकते हैं। इंटरनेट सबसे आधुनिक तरीका है जिसके द्वारा हम संचार कर सकते और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बिजली वरदान स्वरुप
जिस तरह से हमें जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है उसी प्रकार किसी भी आधुनिक उपकरण को चलने के लिए बिजली यानि ऊर्जा की आवश्यकता होती है। कोई भी आधुनिक उपकरण बिना बिजली के मृत जीव के समान है। बिजली के सहायता से ही हमारे घर रोशन होते हैं और बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां और ट्रेंस बिजली की सहायता से ही चलती हैं।
चिकित्सा एवं सर्जरी
विज्ञान की चिकित्सा में प्रगति मानव को जीवन देने का कार्य करती है। आज विज्ञान ने लाइलाज बीमारियों का भी इलाज ढूंढ लिया है। एक्सरे सोनोग्राफी सर्जरी आदि विज्ञान की चिकित्सा के क्षेत्र में सबसे बड़ी उपलब्धियां है।आज मनुष्य का औसत जीवन बहुत ही लंबा हो चुका है।
विज्ञान का दूसरा रूप
विज्ञान का एक रूप अच्छाई का है लेकिन दूसरा रूप बुराई का है। विज्ञान के कारण बनाए गए आधुनिक हथियार दुनिया को कुछ ही समय में जलाकर राख कर सकते हैं। विज्ञान के कारण आज हमें पर्यावरण प्रदूषण जैसी भयंकर मुसीबत से गुजारना पड़ रहा है। आज मशीनों ने इंसानों की जगह ले ली है जिससे बेरोजगारी की समस्या बढ़ गयी है।
उपसंहार
विज्ञान स्वयं अच्छा बुरा नहीं है यह मानव के ऊपर है कि वह विज्ञान का उपयोग अच्छाई के लिए करता है कि बुराई के लिए। विज्ञान के उपयोग से ही आज मनुष्य सभी जीवो में ऊपर माना जाता है क्योंकि वह विज्ञान का उपयोग करता है। हम विज्ञान का उपयोग सही तरीके से करेंगे तो हम इसी तरह से प्रगति कर पाएंगे।
आपके लिए जरूरी पोस्ट