(Domain Kaise Kharide) आप तो जानते ही है की ब्लॉगिंग ऑनलाइन कमाई के लिए सबसे अच्छा तरीका है और ब्लॉग्गिंग के लिए सबसे जरूरी चीज़ है डोमेन खरीदना यदि आप ब्लॉगिंग करने के बारे में सोच रहे है तो ब्लॉगिंग के लिए डोमेन खरीदना सबसे जरूरी होता है। लेकिन यदि आप डोमेन खरीदने के बारी में नहीं जानते है तो आज में आपको Godaddy से डोमेन खरीदने की पूरी जानकारी दूंगा। डोमेन खरीदने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। जिनकी जानकारी में आपको आगे दूंगा।
Domain Kaise Kharide – Godaddy से – हिंदी में
ब्लॉग या साइट बनाने के लिए डोमेन खरीदना सबसे जरूरी काम है और इसे खरीदने के लिए आप किसी साइट का उपयोग कर सकते है। जो की है Godaddy, Bigrock, Hostgator आदि। अभी तरह तरह के डोमेन एक्सटेंशन उपलब्ध है जैसे कि .com, .in, .net, .org आदि। आप इनमें से कोई भी प्रकार का डोमेन सकते हैं। डोमेन खरीदने के स्टेप यह है जिन्हे पढ़कर आप डोमेन आसानी से खरीद सकते हैं।
Domain क्या होता है
डोमेन एक नाम है जो की एक वेब एड्रेस होता है जैसा की आप में साइट के यूआरएल में देखे तो आपको https://bestinfohindi.blogspot.com दिखाई देगा। इसको ही हम डोमेन कहते है। इससे हम वेब पर एक पर्टिकुलर एड्रेस ले सकते हैं। और आप इस एड्रेस पर अपनी साइट को रख सकते है। यदि कोई आपके डोमेन पर आता है तो वह आपकी साइट पर पहुँच जायेगा।
डोमेन खरीदने के स्टेप यह है जिन्हे पढ़कर आप डोमेन आसानी से खरीद सकते हैं।
Domain का नाम सर्च करे
डोमेन खरीदने के लिए आपको Godaddy की साइट पर आना होगा और इसके बाद आपको सर्च बॉक्स में डोमेन का नाम सर्च करना होगा जो कि आपने चुना होगा। आप उस नाम को बॉक्स में लिखिए। नाम लिख देने के बाद आप सर्च कीजिये।
Domain को सेलेक्ट करे और Continue To Cart पर क्लिक करे
डोमेन का नाम सर्च करने के बाद आपके सामने आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे। और आपको यह बताया जायेगा की आपका डोमेन आपके द्वारा सर्च किये गए एक्सटेंशन के साथ उपलब्ध है या नहीं। यदि आपका डोमेन उपलब्ध हो तो आप डोमेन को कार्ट में जोड़े और यदि डोमेन उपलब्ध न हो तो आप कोई और डोमेन को या उस डोमेन को किसी अन्य एक्सटेंशन के साथ खरीद सकते है। डोमेन को कार्ट में ऐड कर लेने के बाद continue to cart पर क्लिक करिये।
अतिरिक्त चीजे चुने या हटाए
इसके बाद आपको अतिरिक्त चीजें जैसे की ईमेल, होस्टिंग, सिक्योरिटी, जैसे एडिशनल चीजे लेने का ऑप्शन दिया जायेगा। आप चाहे तो यह चीजे ले सकते है या फिर नो थैंक्स पर क्लिक करके continue to cart पर क्लिक कर दीजिये।
Domain के लिए समय चुने और Promocode यूज़ करे
इसके बाद आप यह चुने की डोमेन आपको कितने समय के लिए ख़रीदना है। आप एक साल से लेकर कई साल के लिए डोमेन खरीद सकते हैं। डोमेन का समय चुन लेने के बाद आप प्रोमोसोड इस्तेमाल करे। Promocode का इस्तेमाल करने से आपको डोमेन की प्राइज में डिस्काउंट मिल जायेगा।
CJC99COM एक प्रचलित और काफी अच्छा Promocode है।
इन्हे भी पढ़े
Godaddy account में लॉगिन या create account पर क्लिक करे
इसके बाद आपको अपने बाये हाथ की ओर godaddy account में Sign in और क्रिएट अकाउंट का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा। यदि आपके पास अकाउंट है तो आप sign in कर लीजिये लेकिन यदि आपके पास अकाउंट न हो तो आप Create account पर क्लिक करके नया अकाउंट बना ले। अकाउंट बनाते वक्त आपको नाम, ईमेल, नंबर, और एड्रेस जैसी जानकारी मांगी जाएगी जिसे आप सही सही भर दे।
Payment option चुने
अकाउंट बन जाने के बाद आप अपने अकाउंट में लॉगिन कर लें। लॉगिन करने के बाद आपको पेमेंट करने के लिए ऑप्शन का चुनाव करना होगा। आप Credit Card, Net Banking, Debit Card, Wallet और UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आपके पास पेटम अकाउंट है तो आप वॉलेट का उपयोग करके पेटम से पेमेंट कर सकते है।
Purchase कम्पलीट करे
पेमेंट का ऑप्शन चुन लेने के बाद आपको कम्पलीट परचेस पर क्लिक करना होगा। यहाँ पर आपको दिखाई देगा की आपको किती पेमेंट करनी है। क्लिक करने के बाद आपको एक पेमेंट पेज पर ले जाय जायेगा जहा पर आपसे पर्सनल डिटेल्स और पेमेंट डिटेल्स की जानकारी पूँछी जायेगी जिसे भरने के बाद आप पेमेंट कर सकते है। अब आपने अपना डोमेन परचेस कर लिया है और इसका उपयोग करके आप ब्लॉग या साइट बना सकते हैं।
यदि आप इन स्टेप्स को सही से फॉलो करते है तो आप डोमेन किसी भी परेशानी के बिना डोमिन खरीद सकते हैं। यदि डोमेन खरीदने के वक्त कोई टेक्निकल प्रॉब्लम हो जाती है तो आप कस्टमर केयर पर इसकी शिकायत कर सकते हैं और प्रॉब्लम सोल्वे कर सकते हैं।