आज से मैंने कुछ समय पहले अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट कि थी कि Online Paisa Kamane Ka Tarika इसमें मैंने आपको बताया था की आपको Online Paise Kamane के 11 तरीके बताये थे जिसमें से blogging भी एक था।
blogging उन सब तरीकों में सबसे अधिक कमाई का तरीका है। लेकिन लोग ब्लॉगिंग करने के सही तरीकों के बारे में नहीं जानते हैं।
इसलिए मैं आप Blogging करने से लेकर Blogging Se पैसे कमाने की साड़ी जानकारी इस ब्लॉग पोस्ट में दूंगा।
आपके लिए कवर किये जाने वाले टॉपिक्स
- Blogging Se Paise Kaise Kamaye
- ब्लॉग कैसे बनाएं
- Blogging से पैसे कमाने के तरीके
Blogging वह है जो कि इस वक्त मैं कर रहा हूँ। Blogging का मतलब होता है कि इंटरनेट पर जानकारी शेयर करना। टेक्स्ट के माध्यम से इंटरनेट पर जानकारी शेयर करना वह भी खुद के ब्लॉग पर (वेबसाइट) ब्लॉगिंग कहलाता है।
Blogging करने के लिए सबसे जरूरी है कि आपके पास एक अपना ब्लॉग हो। और इसके बाद सबसे जरूरी है कि आपके ब्लॉग पर google search से आने वाली आर्गेनिक ट्रैफिक हो।
यदि आपके ब्लॉग पर 50,000 भी मंथली ट्रैफिक आने लगे तो आप महीने के 30,000 रूपए से लेकर एक लाख रूपए भी कमा सकते है।
यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप blogging से पैसे कमाने के लिए किस तरीके का उपयोग कर रहे है।
“यदि आप टाइपिंग में एक्सपर्ट है और आप टाइपिंग करके पैसे कमाना चाहते हैं तो आप इस पोस्ट को पढ़ें“
Blogging Se Paise Kaise Kamaye
ब्लॉग एक Website का प्रकार होता है जिस पर हम जानकारी शेयर करते है और यह डायनमिक रूप में होती है मतलब कि इसमें एक से अधिक पोस्ट एक से अधिक Page होते है।
ब्लॉग बनाने के लिए आपको एक रूपए की भी जरूरत नहीं है। लेकिन मैं आपको सिर्फ ब्लॉग बनाना नहीं सिखाऊंगा मैं आपको blog बनाने के साथ उससे पैसे कमाना भी सिखाऊंगा।
अब अगर आपको blogging से पैसे कमाने है तो आपको कुछ तो इन्वेस्ट करना होगा।
blogging से पैसे कमाने के लिए जो मिनिमम इन्वेस्टमेंट है वह है 500 रूपए साल। लेकिन यदि आप एडवांस blogging करना चाहते है तो आपकी जो मिनिमम इन्वेस्टमेंट है वह है तीन से चार हज़ार रूपए साल।
क्यूँकि किसी भी तरह के ब्लॉग को बनाने के लिए आपको एक Domain और Hosting की जरूरत होती है। यहाँ पर Domain की कीमत कम होती है। यहाँ आपको .com डोमेन 500 रूपए में एक साल के लिए मिल जायेगा।
लेकिन जब बात आती है Hosting कि तो लोग यहाँ पर इसे अफोर्ड नहीं कर पाते है या लोग कोई रिस्क नहीं लेना चाहते है। यहाँ पर Hosting आपको 2000 रूपए साल से लेकर एक लाख रूपए साल की भी मिल जाएगी।
मैंने अपने ब्लॉग पर ब्लॉगिंग से जुड़ी बहुत सारी पोस्ट लिखी है यदि आप एक पोस्ट को पढ़ लेंगे तो आपकी ब्लॉगिंग की राह बहुत आसान हो जाएगी
- बैकलिंक क्या है और बैकलिंक कैसे बनाते हैं?
- Domain Kaise Kharide – Godaddy से – हिंदी में
- SEO friendly Blog Post Kaise likhe
Blogging से जुड़े कुछ नाम जिनका मतलब आपको पता होना चाहिए
- Domain – यह आपके ब्लॉग का नाम होता है उदाहरण के लिए http://www.example.com
- Subdomain – एक डोमेन से अलग अलग साइट रन करने के लिए डोमेन उदाहरण के लिए example.blogspot.com
- Hosting – Hosting वह होती है जिसमें कि आप अपनी साइट के कंटेंट को होस्ट करते है
लेकिन यदि आप blogging को छोटे लेवल पर करना चाहते है तो आप सिर्फ एक डोमेन खरीदें। आपको Hosting खरीदने की जरूरत नहीं है।
अब आप Blogger प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना है। यदि आप डोमेन भी buy नहीं कर सकते या आप सिर्फ blogging को try करना चाहते है तो आप blogger द्वारा दिए जाने वाला Subdomain इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस Subdomain के साथ पैसा कमाना आसान नहीं है। क्यूंकि यह goolge आसानी से रैंक नहीं करता है।
Blogger में आपको Free Unlimited Hosting मिलती है। और यकीन मानिये की यह दुनिआ की सबसे best hosting है लेकिन इसको आप सिर्फ Blogger के साथ ही इस्तेमाल कर सकते है और Blogger एडवांस ब्लॉगिंग के लिए नहीं है।
- Computer ke Parts – कंप्यूटर के पार्ट्स के नाम और सारी जानकारी
- डॉक्टर कैसे बने – Doctor Kaise Bane (How to Become A Doctor In Hindi)
- English Bolna Sikhe – कुछ ही समय में इंग्लिश सीखें
- YouTube se paise Kaise kamaye – सारी जानकारी हिंदी में
अब बात आती है कि आप यदि एडवांस ब्लॉगिंग करना चाहते हैं। यदि आप होस्टिंग का कॉस्ट हैंडल कर सकते हैं तो आप वर्डप्रेस ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का यूज कर सकते हैं यह बहुत ही एडवांस है और WordPress का इस्तेमाल करके बहुत ही आसानी से पैसे कमा सकते हैं। वैसे ₹250 महीने देना कोई बड़ी बात नहीं है।
आप यदि DreamHost से Hosting खरीदेंगे तो वह आपको एक फ्रीडोमेन भी देगी। होस्टिंग और डोमेन को आपस में कनेक्ट करने के बाद आपको बस Hosting में WordPressको इंस्टॉल करना है बस आपका काम हो गया अब आप पोस्ट लिखना चालू कर सकते हैं।
ब्लॉग बनाएं
लेकिन मैं आपको थोड़ी बातें बता देता हूं जिनका आपको अपना ब्लॉग बनाते वक्त ध्यान रखना।
“Free ब्लॉग बनाने की गाइड”
1. अच्छा डोमेन और Hosting बाय करें
अब बात आती है होस्टिंग की आप जो भी होस्टिंग बाय करें आप सबसे पहले यूट्यूब पर उसका रिव्यु जरूर देख लें। यदि आप उसकी सारी जानकारी प्राप्त कर लेंगे तो आपको आगे चलकर कोई भी दिक्कत नहीं होगी।
2. Blog को अच्छी तरह से डिज़ाइन करें
आप अपने ब्लॉग अच्छी तरह से डिजाइन करने के लिए प्रीमियम थीम का इस्तेमाल करें।
आप थीमफॉरेस्ट से बहुत ही अच्छी थीम डाउनलोड कर सकते हैं और इसे अपने ब्लॉग में लगा सकते हैं। या आप वर्डप्रेस के स्टोर पर ही उपलब्ध फ्री थीम का उपयोग कर सकते हैं।
यदि आप ब्लॉगर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप Gooyabi से फ्री टेम्पलेट डाउनलोड कर सकते हैं।
3. मूल्यवान कंटेंट लिखें
आप कंटेंट को किसी अन्य साइट से कॉपी न करें। इसके अलावा आप इमेजेज भी किसी साइट से कॉपी न करें। आप इमेजेज को कॉपीराइट फ्री लाइसेंस साइट से डाउनलोड करके इस्तेमाल करें।
4. SEO करें
SEO का उपयोग करके आप अपने ब्लॉग पर सर्च इंजन द्वारा ट्रैफिक ला सकते है। SEO का मतलब होता है कि अपने ब्लॉग पोस्ट को Google में रैंक कराना। SEO सीखना ब्लॉगिंग के लिए सबसे जरूरी है।
Blogging से पैसे कमाने के तरीके
1. Google Adsense से पैसे कमाएं
Adsense आपको एक html कोड देता है जिसको आपको अपने ब्लॉग पर आर्टिकल्स में लगाना होता है। और विज्ञापन पर आने वाले हर इम्प्रैशन पर आपको थोड़ा रेवेन्यू मिलेगा।
लेकिन Adsense की Ads को अपने ब्लॉग पर दिखाने के लिए आपको Adsense का अप्रूवल लेना होता है। Adsense का अप्रूवल लेने के लिए आप अपने ब्लॉग को इस तरह डिज़ाइन करें।
- अपने ब्लॉग पर कम से कम 20 पोस्ट लिखें जिसमें कि हम पोस्ट में कम से कम 2000 वर्ड्स की हो
- आप अपने ब्लॉग का यूजर इंटरफेस अच्छा रखें और ब्लॉग अच्छी तरह से डिज़ाइन करें
- आप अपने ब्लॉग पर About us, Contect us, Privacy Policy और Disclaimer पेज बनायें
- आप अपने ब्लॉग का फेसबुक और ट्विटर अकाउंट बनाएँ
- आपका ब्लॉग कम से कम एक महीने पुराना हो
- आप ब्लॉग के लिए आर्टिकल और इमेजेज किसी अन्य ब्लॉग या साइट से कॉपी न करें
- आपका ब्लॉग Google Search Console और Google Analytics से कनेक्ट हो
- आपका ब्लॉग www के है तो वह non www से www redirect करता हो
- आपके ब्लॉग पर फेक ट्रैफिक न हो
- किसी अन्य एडवरटाइजिंग नेटवर्क का उपयोग न करें यदि कर रहे है तो Adsense के लिए अप्लाई करते वक्त विज्ञापन थोड़े समय के लिए हटा ले।
media.net का अप्रूवल लेने के लिए आपको ऐडसेंस के की टिप्स को फॉलो करना होगा बस इसमें आपका कंटेंट इंग्लिश लैंग्वेज में हो और आपका ट्रैफिक USA, UK, कनाडा से हो।
Adsense या कोई भी एडवरटाइजिंग नेटवर्क इन चीज़ों पर कार्य करता है
1. CPC (Cost Per Click)
2. CPM (Cost Per Mille)
3. CTR (Click through Rate)
CTR का मतलब है कि आपको आने 100 विज़िटर्स में से कितने आपकी ads पर क्लिक कर रहा है। इसका रेसिओ CTR कहलाता है।
4. PAGE VIEWS
5. IMPRESSION
2. Affiliate Marketing से पैसे कमाएं
इस लिए मैंने एक पोस्ट लिखी है – Affiliate Marketing क्या है आप इसको पढ़कर Affiliate मार्केटिंग को आसानी से समझ सकते है।
यदि आपको Affiliate Marketing आने लगी तो आप blogging से 10 गुना कमा सकते हैं।
Affiliate Marketing में आपको अपने ब्लॉग पर किसी ऑनलाइन शॉपिंग साइट या सर्विस सेल करने वाली साइट के प्रोडक्ट को प्रमोट करना होता है और यदि आपके ब्लॉग पर आने वाला विज़िटर वह प्रोडक्ट या सर्विस खरीदता है तो आपको उस प्रोडक्ट की कीमत का दो से दस परसेंट कमीशन मिलेगा।
आप यदि किसी प्रोडक्ट जो कि Amazon या अन्य शॉपिंग साइट पर उपलब्ध है उसकी Affiliate Marketing करना चाहते है तो आप Amazon Affiliate का इस्तेमाल करें।
आप Product, Services या अन्य किसी भी चीज को टारगेट करके affiliate marketing कर सकते है। बस आपको उस प्रोडक्ट की buying लिंक की जगह पर Affiliate Link लगनी होगी।
Amazon Affiliate की सबसे अच्छी बात यह है कि Amazon शॉपिंग करने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और भरोसेमन्द प्लेटफॉर्म है। लोगों को इससे शॉपिंग करने में यह डर नहीं है कि उनके साथ फ्रॉड हो जायेगा।
यहीं आप बिना फेमस प्लेटफॉर्म से Affiliate Marketing करेंगे तो लोग उससे शॉपिंग करने में हिचकिचाएंगे। उन्हें हमेशा ही फ्रॉड का डर बना रहेगा।
यहीं कारण है कि यदि कोई Amazon की साइट पर चला गया तो वह प्रोडक्ट खरीद लेगा इसकी सम्भावना बहुत ज्यादा है।
Amazon Affiliate की सबसे अच्छी बात यह भी है कि यदि कोई आपकी लिंक से प्रोडक्ट खरीदने के लिए Amazon पर जाए और वह कोई प्रोडक्ट न खरीदे लेकिन यदि वह लिंक पर क्लिक करने के 24 घंटे बाद भी उस प्रोडक्ट को खरीदे तो भी आपको कमीशन मिलेगा।
Amazon Affiliate में यह जरूरी नहीं है कि कोई वहीँ प्रोडक्ट खरीदे जिसकी लिंक आपने दी है। यदि वह आपकी लिंक पर कम्यूनिकेट करके दुसरे प्रोडक्ट पर भी चला गया और उसे खरीद लिया तो आपको कमीशन मिलेगा।
यदि आप यदि अच्छी तरह से Affiliate Marketing करना चाहते है तो आप किसी एक प्रोडक्ट के ऊपर ही ब्लॉग बना लें। इसको हम Micro Niche Blogging भी कहते है।
इसमें आपका ब्लॉग गूगल में आसानी से रैंक करेगा और Affiliate Marketing में Adsense के मुकाबले बहुत ही अधिक कमाई होती है।
3. Sponsored Post And Advertisement
आपको इसमें कोई भी कम्पीनी खुद आपको कॉन्टेक्ट करेगी और अपने प्रोडक्ट को प्रमोट करने को कहेगी। इसमें आप अपने ब्लॉग पर आने वाले ट्रैफिक के हिसाब से पैसे ले सकते है।
आपसे जो भी Sponsored Post पोस्ट करान चाहेगा वह आपको खुद एक text का डॉक्यूमेंट देगा। आपको बस इस डॉक्यूमेंट से कंटेंट को लेकर अपने ब्लॉग पर पब्लिश करना होगा।
आपको बस इतना ही करना है। आप इसी चीज के अच्छे खासे पैसे ले सकते है। आपको बिना मेहनत के अपने ब्लॉग के लिए पोस्ट मिल गयी और आपको इसका पैसा भी मिलेगा।
4. Sell Services
आप किसी के लिए ब्लॉग या वेबसाइट बना सकते है, आप किसी के लिए ब्लॉग पोस्ट लिख सकते है, आप किसी की साइट का SEO कर सकते है या आप किसी को बैकलिंक दे सकते है।
आप सर्विस के तौर पर यदि कोई आपसे बैकलिंक की माँग करता है तो अपने ब्लॉग से दुसरे ब्लॉग को बैकलिंक दे सकते हैं और आप अपने ब्लॉग की डोमेन अथॉरिटी के हिसाब से पैसे ले सकते हैं।
5. अपने प्रोडक्ट बेंचें
आप अपने ब्लॉग से ही अपने प्रोडक्ट को प्रमोट कर सकते हैं। आप एफिलिएट मार्केटिंग में या स्पॉनशरशिप में पैसे लेकर किसी दुसरे की साइट या प्रोडक्ट प्रमोट करते थे। लेकिन यदि आपकी कोई दूसरी साइट भी है तो आप उसे अपनी इस साइट से प्रमोट कर सकते है। उससे अपनी साइट को बैकलिंक दे सकते है।
आप अपने Blogging से रेलेटेड कोर्स बना कर अपने ब्लॉग से उन्हें बेंच सकते हैं। यदि आपका ब्लॉग गूगल में रैंक करेगा तो लोग समझेंगे कि आप Blogging expert है और वह आपका कोर्स ले ही लेंगे।
बैकलिंक क्या है
आप कभी भी कमेंट बैकलिंक, वेब 2.0 बैकलिंक, डाइरेक्टरी सबमिशन के द्वारा बिलकुल भी बैकलिंक न बनाये। यदि आप अन्य तरीकों से बैकलिंक नहीं बना सकते हैं तो बैकलिंक न बनायें। यह तरीका google के पिछले अपडेट के पहले काम करता था।
यदि आप अन्य तरीकों से बैकलिंक नहीं बना सकते हैं तो बैकलिंक न बनायें। आप केवल कंटेंट के दम पर ही रैंक करने की कोशिश करें। यदि आप इस तरह से बैकलिंक बनाते है तो आपकी साइट ऊपर की वजह नीचे जरूर चली जाएगी।
निष्कर्ष
आप जब blogging शुरू करेंगे तो आपको तुरंत ही फायदा नहीं दिखेगा। आपको 3 से 6 महीने काम करने की जरूरत है। यदि आप अच्छे से काम करेंगे तो आपको इतने समय में रिजल्ट दिखने लगेगा।


bhai muje adsense ka approval nahin mil raha hai
पसंद करेंपसंद करें
aapko kya error aa raha hai
पसंद करेंपसंद करें
Mujhe Site dowm Or Unavailable ka error aa raha hai
पसंद करेंपसंद करें
Yadi aap log kisi any topic par bhi post cahte hain to aap mujhse jaroor kahen
पसंद करेंपसंद करें
very nice article
पसंद करेंपसंद करें
aap yah dekhen ki aapki site non www se www redirect kar rahi ho
पसंद करेंपसंद करें
thanks
पसंद करेंपसंद करें
Nice post
पसंद करेंपसंद करें